12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeगेमिंग-बेटिंग एप केस: रणबीर कपूर ने ED को लिखा लेटर, पेश होने...

गेमिंग-बेटिंग एप केस: रणबीर कपूर ने ED को लिखा लेटर, पेश होने से पहले मांगा 2 हफ्ते का वक्त

Published on

नई दिल्ली,

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव गेमिंग-बेटिंग एप केस में समन भेजा था. उनसे कहा गया था कि वो 6 अक्टूबर को रायपुर छत्तीसगढ़ ऑफिस में पेश हों. जहां उनसे इस केस में पूछताछ भी होगी. लेकिन रणबीर कपूर ने एजेंसी से इस मामले में 2 हफ्ते का वक्त मांगा है.

और भी सेलेब्स का सामने आया नाम
बता दें कि रणबीर कपूर का ही नाम नहीं जो इस केस में सामने आ रहा है. और भी कई सेलेब्स हैं जो इस केस में फंसे हुए हैं. इस लिस्ट में आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, अली असगर, विशाल ददलानी, टाइगर श्रॉफ, नेगा कक्कड़, भारती सिंह, एली अवराम, सनी लियोनी, भाग्यश्री, पल्कित सम्राट, कीर्ति खरबंदा, नुसरत भरूचा और कृष्णा अभिषेक का नाम शामिल है.

क्या है मामला?
कुछ महीनों पहले ‘महादेव गेमिंग-बेटिंग एप’ का नाम काफी सुर्खियों में आ गया था. यह एक ऑनलाइन सट्टेबाजी एप है. कई सेलेब्स ने इस एप को एंडॉर्स किया था. लोगों को गेमिंग के लिए प्रोत्साहित भी किया था. सिर्फ इतना ही नहीं इस एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की शादी फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात में हुई थी. शादी में 200 करोड़ से ज्यादा का खर्च किया गया था. इस आलीशान शादी का वीडियो भारतीय एजेंसियों के हाथ लगा है. शादी में परफॉर्म करने के लिए जितने भी सेलेब्स बुलाए गए थे, सभी ईडी के रडार पर आ गए हैं, जिनमें से एक नाम रणबीर कपूर का भी है.

सौरभ चंद्राकर ने शादी में जितने भी लोग बुलाए थे, वो सभी नागपुर से यूएई पहुंचे. इनके लिए पर्सनल जेट किराए पर लिए गए. तब उन्हें शादी में बुलाया गया. सिर्फ इतना ही नहीं, शादी के लिए वेडिंग प्लानर, डांसर, डेकोरेटर आदि को मुंबई से बुलाया गया था, जिसमें करोड़ों रुपयों का खर्च आया. सबका पेमेंट कैश में किया गया था. ईडी ने इस संबंध में डिजिटल सबूत जुटाए हैं, जिनके अनुसार, योगेश पोपट की मेसर्स आर-1 इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को हवाला के जरिए 112 करोड़ रुपये पहुंचाए गए थे और 42 करोड़ रुपये होटल की बुकिंग के लिए नकद भुगतान किया गया था.

कुछ दिनों पहले ईडी ने मुंबई, भोपाल, कोलकाता के उन हवाला ऑपरेटरों के यहां छापे मारे, जिन्होंने इस इवेंट के लिए रकम मुंबई की इवेंट फर्म को भेजी थी. यहां से सिंगर नेहा कक्कड़, सुखविंदर सिंह, अभिनेता भारती सिंह और भाग्यश्री को परफॉर्म करने के लिए पैमेंट किया गया था. कहा जा रहा है कि जल्द ही इन सभी सेलेब्स से ईडी पूछताछ करेगी.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...