9.4 C
London
Monday, February 16, 2026
Homeराज्यतेज प्रताप ने मारा ऐसा शॉट कि गिर पड़े अधिकारी, नए अंदाज...

तेज प्रताप ने मारा ऐसा शॉट कि गिर पड़े अधिकारी, नए अंदाज में दिखे लालू के लाल

Published on

पटना,

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को तो क्रिकेट खेलते हुए अपने कई बार देखा होगा, लेकिन अब लालू के बड़े लाल और तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव भी क्रिकेट में धूम मचा रहे हैं. तेज प्रताप यादव जब बल्ला लेकर क्रिकेट के मैदान में उतरे तो चौके और छक्कों की खूब बारिश कर दी.

पटना जू के अधिकारी गेंदबाजी करते रहें और तेज प्रताप यादव बड़े-बड़े शॉट मारते रहे. तेज प्रताप यादव ने डिफेंस और अटैकिंग दोनों का नजारा दिखाया. तेज प्रताप यादव का यह निराला अंदाज अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है. कभी भगवान की भक्ति में लीन रहने वाले, तो कभी बांसुरी बजाने वाले तेज प्रताप क्रिकेट के मैदान मे बल्ला भी बड़े जोरों से चलाते हैं.

हार्डिंग पार्क में खेला गया मैच
दरअसल, पटना जू के 50 साल पूरे होने पर राजधानी के हार्डिंग पार्क में एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था. जिसमें पटना जू और पटना डिवीजन की टीम के बीच यह मुकाबला हुआ. मुकाबला को पटना डिवीजन की टीम ने 34 रन से जीता. मुकाबला खत्म होने के बाद लालू के बड़े लाल और बिहार सरकार के मंत्री खुद बल्ला लेकर मैदान पर उतर गए.

पटना जू के अधिकारी ने की बॉलिंग
पटना जू के अधिकारी गेंद लेकर तेज प्रताप यादव के सामने गेंदबाजी करने उतरे. तेज प्रताप यादव ने पहले डिफेंस किया और फिर चौके और छक्के लगा दिए. इस दौरान गेंद को पकड़ने के लिए एक अधिकारी धड़ाम से विकेट के पीछे गिर गए. बैटिंग करने के बाद तेज प्रताप यादव ने आज तक से बातचीत की और कहा कि हम हर जगह छक्का मारते हैं. बचपन में भी क्रिकेट खेला करते थे.

क्रिकेटर रह चुके हैं तेजस्वी यादव
आपको बता दें कि तेजप्रताप यादव के छोटे भाई और बिहार सरकार में उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी राजनीति में आने से पहले एक क्रिकेटर हुआ करते थे. तेजस्वी यादव आईपीएल की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स का भी हिस्सा रह चुके हैं. राजनीति में आने के बाद भी तेजस्वी यादव कई बार क्रिकेट खेलते देखे गए हैं और अब उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव भी क्रिकेट में अपना जलवा दिखा रहे हैं.

Latest articles

रिटायर्ड कर्मचारी से 14 हजार रुपये की चोरी, दो महिलाओं की सोने की चेन उड़ी

भोपाल। राजधानी भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की तीन वारदातें सामने आई हैं। एक...

Indian Administrative Service अधिकारी श्री मनीष सिंह ने आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. माध्यम का पदभार संभाला

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी श्री मनीष सिंह ने शनिवार को आयुक्त जनसंपर्क...

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, 61 रन से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर...

भेल के हबीबगंज इंडस्ट्रियल एरिया में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग, दो घंटे बाद पाया काबू

भोपाल भेल के हबीबगंज स्थित इंडस्ट्रीज एरिया में इंटर स्टेट बस टर्मिनल के सामने स्थित...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...