27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedमलाइका अरोड़ा ने जांघ की चोट पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कुछ निशान...

मलाइका अरोड़ा ने जांघ की चोट पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कुछ निशान गहरे होते हैं…

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अकसर ही चर्चा में बनी रहती हैं। कभी अपनी फिटनेस, तो कभी अपने लुक्स को लेकर। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह जिम लुक में एक सैलून के बाहर स्पॉट हुई थी।

इस वीडियो में उनकी जांघों पर एक बड़ा सा काला निशान था। जिसे देखके के बाद सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फैंस हैरान हो गए थे। कई फैंस ने मलाइका का हालचाल भी पूछा था। कुछ लोग पूछ रहे थे कि आखिर एक्ट्रेस को यह चोट कैसे लगी।

वहीं कुछ लोगों ने एक्ट्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा था कि इन्हें ढककर रखना चाहिए। अब मलाइका अरोड़ा ने खुद इस पर खुलकर बात की है। उन्होंने चोट लगने के पीछे की वजह और उसे मीडिया से ना छिपाने का कारण बताया है।

मलाइका ने जांघ की चोट पर तोड़ी चुप्पी
मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक के दौरान बताया कि “मैं सच में बहुत बुरी तरह गिर गई थीं। इसमें छिपाने जैसा आखिर है क्या? एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ‘मैं ऐसा कुछ भी नहीं पहन सकती थी कि वो इस चोट को और बढ़ा दे। इसलिए मुझे इसे खुला छोड़ना पड़ा। लोग गिरते हैं, आप खुद को चोट लगाते हैं फिर आप खुद को संभालते हैं और फिर आगे बढ़ते हैं। कुछ चोट निशान छोड़ते हैं और कुछ नहीं, लेकिन यही लाइफ है।”

एक्ट्रेस की लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें हुई वायरल
मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो काफी वायरल हो रही हैं। इस फोटोज में एक्ट्रेस सिर्फ श्रग और शीशे से बनी स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर लोग जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग एक्ट्रेस की तुलना उर्फी जावेद से कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर रहे हैं। मलाइका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह टीवी शो झलक दिखला जा सीजन 11 में नजर आने वाली है। इस शो में मलाइका अरोड़ा जज की भूमिका में नजर आएगी।

Latest articles

कम कीमत में नई कारें दिलाने का झांसा, गैस एजेंसी संचालक से 17 लाख की ठगी; डुप्लीकेट चाबी से उठा ले गए तीनों वाहन

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी संचालक के साथ उन्हीं...

24 घंटे में बदली पटवारियों की तबादला सूची, भोपाल में प्रशासनिक फैसले पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी भोपाल में पटवारियों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...