27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedक्या है ‘भारत आटा’? पीयूष गोयल ने कर्तव्य पथ पर किया लॉन्च,...

क्या है ‘भारत आटा’? पीयूष गोयल ने कर्तव्य पथ पर किया लॉन्च, जानिए इसकी कीमत

Published on

नई दिल्ली

मोदी सरकार सरकार में मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार शाम देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर भारत आटा लॉन्च किया। इस मौके पर उन्होंने हा कि जब भी कोई समस्या होती है तो पीएम नरेंद्र मोदी उसके बारे में विचार करते हैं। उन्होंने बताया कि महंगाई से लोग प्रभावित न हों इसको ध्यान में रखते हुए ‘भारत आटा’ 27.5 रुपये किलो दिया जा रहा है। यह देशभर में विभिन्न आउटलेट्स और मोबाइल वैन के जरिए लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

कहां-कहां मिलेगा भारत आटा?
भारत आटा केंद्रीय भंडार, NAFED, NCCF के आउटलेट्स पर मिलेगा। यह 800 मोबाइल वैन और 2000 से ज्यादा दुकानों के जरिए बेचा जाएगा। आने वाले दिनों में यह कुछ ऐर रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध करवाया जाएगा। भारत आटा की लॉन्चिंग के मौके पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि केंद्र के हस्तक्षेप से जरूरी वस्तुओं की कीमत स्थिर हो गई है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों टमाटर और प्याज के संबंध में कीमतें कम करने के लिए कई कदम उठाए गए थे। इसके अलावा केंद्र सरकार 60 रुपये प्रति किलो में भारत दाल भी उपलब्ध करा रही है।

उन्होंने कहा कि इन सभी प्रयासों से किसानों को भी बहुत लाभ हुआ है। किसानों की उपज केंद्र सरकार द्वारा खरीदी जा रही है और उसके बाद आम लोगों को रियायती दर पर उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र के हस्तक्षेप से विभिन्न वस्तुओं की कीमतें स्थिर हो गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों की भी मदद करने की है।

Latest articles

कम कीमत में नई कारें दिलाने का झांसा, गैस एजेंसी संचालक से 17 लाख की ठगी; डुप्लीकेट चाबी से उठा ले गए तीनों वाहन

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी संचालक के साथ उन्हीं...

24 घंटे में बदली पटवारियों की तबादला सूची, भोपाल में प्रशासनिक फैसले पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी भोपाल में पटवारियों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...