29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeUncategorizedपायल घोष ने मोहम्मद शमी को सरेआम किया शादी के लिए प्रपोज,...

पायल घोष ने मोहम्मद शमी को सरेआम किया शादी के लिए प्रपोज, बनना चाहती हैं दूसरी बीवी, रखी अजीब सी शर्त

Published on

मोहम्मद शमी ‘आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023’ के बेस्ट गेंदबाजों में से एक हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अब तक सिर्फ चार मैचों में 16 विकेट लिए हैं। शमी की गेंदबाजी बेस्ट रही है। जब उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ पांच ओवर में 18 रन देकर पांच विकेट लिए थे, दुनिया उनकी दीवानी हो गई। वर्ल्ड कप में शमी का शानदार फॉर्म उन कई कारणों में से एक है, जिनकी वजह से भारतीय टीम अच्छा कर रही है। और अब एक्ट्रेस पायल घोष ने उनसे शादी की इच्छा जताई है।

मोहम्मद शमी ने इस विश्व कप में अब तक जो भी सफलता हासिल की है, इस बीच एक्ट्रेस Payal Ghosh ने शमी को शादी के लिए प्रपोज किया है। पायल पहले से भी अपने बयानों से सुर्खियां बटोरती रही हैं। लेकिन इस बार पायल ने मोहम्मद शमी को पूरी दुनिया के सामने शादी के लिए प्रपोज किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘शमी तुम अपनी अंग्रेजी सुधारो, मैं तुमसे शादी करने के लिए तैयार हूं।’

शमी ने नहीं दिया है प्रपोजल पर रिएक्शन
यह ट्वीट इंटरनेट पर वायरल हो गया और जल्द ही लोगों ने पायल के बारे में जानकारी खोजनी शुरू कर दी, जिन्होंने खुलेआम शमी की दूसरी पत्नी बनने की अपनी इच्छा जताई है। फिलहाल, शमी ने पायल के शादी के प्रपोजल पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है और यह देखना दिलचस्प होगा कि वो आने वाले दिनों में इस पर क्या कहते हैं।

पायल घोष कौन हैं?
बता दें कि पायल घोष का जन्म 1992 में कोलकाता में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा सेंट पॉल मिशन स्कूल से पूरी की और स्कॉटिश चर्च कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन किया है। एक्टिंग के लिए अपने जुनून को पूरा करने के लिए जब वह कॉलेज में थीं तो वह अपने घर से भागकर मुंबई आ गईं और उसके बाद से ही उनका एक्टिंग करियर शुरू हो गया।

Latest articles

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...