29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeUncategorizedसनी लियोनी ने नौकरानी की बेटी के लापता होने पर किया इनाम...

सनी लियोनी ने नौकरानी की बेटी के लापता होने पर किया इनाम का ऐलान, 24 घंटे के अंदर मिली नन्ही बच्ची

Published on

एक्ट्रेस सनी लियोनी अक्सर अपने पति और बच्चों के साथ स्पॉट होती हैं। उन्हें लोगों की मदद करने के लिए भी जाना जाता है। एक्ट्रेस बहुत दिलदार हैं और वो हर किसी की भलाई के लिए आगे आती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी नौकरानी के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है, जिसकी बेटी खो गई है। 9 नवंबर को सनी लियोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी कि उनके हाउस हेल्प की नौ साल की बेटी मुंबई के जोगेश्वरी से लापता हो गई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुष्का किरण मोरे, लापता बच्चे की तस्वीर और डिटेल्स शेयर किए। सनी लियोन ने अनुष्का किरण मोरे को ढूंढने में मदद के लिए बड़ी रकम की पेशकश भी की। हालांकि उन्होंने थोड़ी देर पहले बताया कि वो बच्ची अब मिल गई है।

Sunny Leone ने मुंबई पुलिस और बीएमसी के ऑफिशियल अकाउंट को टैग करते हुए बताया कि अनुष्का गुरुवार शाम से जोगेश्वरी वेस्ट के बेहराम बाग से लापता है। उन्होंने यह भी कहा कि वह उस इंसान को 50,000 रुपये का इनाम देंगी जो अनुष्का को उसके परिवार के पास सुरक्षित वापस लाएगा। एक्ट्रेस ने अनुष्का किरण मोरे की जानकारी शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं इस लड़की को उसके परिवार के पास सुरक्षित वापस लाने के लिए 50,000 रुपये दूंगी।’

नी लियोनी की नौकरानी की बेटी लापता
उन्होंने आगे लिखा, ‘यह मेरे हाउस हेल्पर की बेटी अनुष्का है, वह कल शाम 8 नवंबर 7 बजे से जोगेश्वरी पश्चिम बेहराम बाग से लापता है, वह 9 साल की है, उसके माता-पिता उसकी तलाश में पागल हो गए हैं।’

वापस मिल गई बच्ची
हालांकि सनी लियोनी ने थोड़ी देर पहले एक और पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वो बच्ची अब वापस मिल गई है। उन्होंने लिखा, ‘हमारी प्रार्थनाओं का उत्तर मिल गया है! भगवान बहुत महान हैं! भगवान इस परिवार को आशीर्वाद दें। @mumbaipolice को बहुत-बहुत धन्यवाद और हमें अनुष्का गायब होने के 24 घंटे बाद वापस मिल गईं, पोस्ट शेयर करने और न्यूज को वायरल करने के लिए मेरे सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद।’

Latest articles

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...