-बीएचईएल के कस्तूरबा में मनाई भगवान धन्वंतरि जयंती
भोपाल
कस्तूरबा चिकित्सालय द्वारा आज महात्मा गांधी मार्ग स्वास्थ्य केन्द्र में भगवान धन्वंतरि जयंती के उपलक्ष्य में आयुर्वेद दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव सिंह, कार्यपालक निदेशक तथा विशिष्ट अतिथि बीके सिंह, महाप्रबंधक थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजीव सिंह, कार्यपालक निदेशक ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि आयुर्वेद के विषय में न केवल देश में, बल्कि विदेशों में भी खूब जागरूकता बढ़ी है तथा लोग अपने दैनिक जीवन में इसका उपयोग कर लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
कार्यक्रम के प्रारंभ में कस्तूरबा चिकित्सालय की प्रमुख डॉ. अल्पना तिवारी, मुख्य चिकित्सा सेवाएं ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आयुर्वेद को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा अपने जीवन को निरोग बनायें। कार्यक्रम में उपस्थित आयुर्वेदाचार्य श्रीमती विजया बारंगे ने लोगों को बताया कि भोजन-पानी कब, कितना और कैसे लेना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में आयुर्वेदाचार्य ने उपस्थित लोगों को उनके रोग के अनुसार आयुर्वेदिक परामर्श भी दिया।
