भोपाल
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव धीरे-धीरे अंतिम दौर पहुंचता जा रहा है । प्रदेश में 15 नवंबर से चुनावी शोरगुल पूरी तरह बंद हो जाएगा और 17 नवंबर को मतदान की तारीख है। ऐसे में राजनीतिक दल के प्रत्याशी डोर टू डोर अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं से जीवंत संपर्क बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहते हैं। इसी क्रम में गोविंदपुरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर जनसंपर्क के माध्यम से अपनी विधानसभा के रहवासियों से मुलाकात कर रहीं है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी को बच्चों का प्यार, युवाओं का साथ व बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल रहा है।
जनमिलन के दौरान भाजपा प्रत्याशी जहां पहुंच रही है वहां जन सैलाब उमड़ रहा है। उन्होंने जनसंपर्क के दौरान कहा कि गोविंदपुरा के विकास का जो संकल्प हमने मिलकर देखा है, उसे पूरा करने की शुरुआत हो चुकी है। शनिवार को श्रीमती गौर नें वार्ड 55 एवं 56 साकेत मंडल में बागमूगालिया स्टॉप, दीक्षा नगर, नंद गांव, रामेश्वरम, अरविंदविहार, नरेन्द्र नगर बरेखड़ा पठानी, शंकर नगर, बजरंग मार्केट, विजय मार्केट, ए सेक्टर बरखेडा, नेहरू मार्केट, साकेत नगर , नूपुर गार्डन आदि जगहों पर जनसंपर्क किया। रविवार को भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कृष्णा गौर भेल क्षेत्र के प्रमुख बाजार भानपुर,मीनाल मार्केट,इन्द्रपुरी,आनंद नगर,पिपलानी,सुरेन्द्र लैण्ड मार्क,श्यामा पल्ली कालोनी आदि में जनसंपर्क करेंगी।
