भोपाल
मेरी विधानसभा मेरा परिवार की थीम पर शनिवार को गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के कांगे्रस प्रत्याशी ने वार्ड 65 आदर्श नगर के मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर जनसंपर्क की शुरुआत की। यहां जनता ने फलों से तुलादान किया वहीं बड़े बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया। उन्होंने सौंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ औद्योगिक क्षेत्र गोविंपुरा के आदर्श नगर एमपीएल चौराहा,गौतम नगर,गायत्री नगर,चाणक्यपुरी,मिनाल मॉल,ओल्ड मिनाल और न्यू मिनाल,सागर स्टेट,भवानी धाम,गीत बंगलो आदि क्षेत्र में आमजन से मुलाकात कर कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील की । इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार मप्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी इसलिये इस क्षेत्र से भी कांग्रेश प्रत्याशी को भारी बहु्रमत से विजयी बनायें ताकि क्षेत्र का विकास हो सके ।
