भोपाल
श्री अखंड ज्योति जन कल्याण समिति द्वारा लगातार आंठवे वर्ष भी गरीब बस्तियों में जा कर छोटे बच्चों के साथ दीवाली का त्यौहार मनाया गया। समिति अध्यक्ष अंकित मेश्राम द्वारा बताया गया कि हर वर्ष की तरह इस दीवाली भी किसी को खुशिया बांटने, किसी के चेहरों पर हसी लाने,किसी की जिंदगी में रंग भरने, किसी की रातों को रोशन करने किसी के जीवन मे त्यौहार की अतिशबाजी करने , किसी के आंगन में सात रंगों की रंगोली बनाने के उद्देश्य से श्री अखंड ज्योति जन कल्याण समिति द्वारा वल्लभनगर,प्रगति नगर एवं पलाश परिसर के समीप जुग्गी बस्ती, फुटपाथों में जाकर छोटे छोटे बच्चों एवं गरीब मजदूरों को मिठाई खिलाकर, उपहार देकर, खिलोने, अनार, फुलझड़ी, दीये, रंगोली, मोमबत्ती, चकरी, फल मिठाई चिप्स, बिस्किट) वितरित कर दीवाली का त्यौहार मनाया गया ।
इस मौके पर में समिति के सदस्य अवधेश ठाकुर, अभिषेक वर्मा, शुभम मेश्राम, गौरव मेहरा, आकाश वर्मा,श्रेय पांडे, कमलेश नागले, लोकेश, अध्यक्ष अंकित मेश्राम,उपाध्यक्ष अवधेश ठाकुर,शिंदे भैया ,आकाश वर्मा, कार्तिक वर्मा ,शुभम मेश्राम ,अभिषेक वर्मा कमलेश नागल, लोकेश वर्मा, श्रेया पांडे, रुपेश शर्मा, आनंद कुमार, प्रिंस मीणा ,टीटू मेहरा आदि मौजूद थे।
