– गोविंदपुरा में झूमरवाला को विजयीश्री दिलायें
भोपाल
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने सोमवार को निजामुद्दीन रोड स्थित यशोदा मैरिज गार्डन में गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी रविन्द्र साहू झूमरवाला के पक्ष में क्षेत्र के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में उन्होंन कहा कि मप्र में कांग्रेस की सरकार बन रही है इसलिये सभी कार्यकर्ताओं को मिलजुलकर कांग्रेस को विजयी बनाना होगा। अब कांग्रेस से भाजपा की लड़ाई नहीं बल्कि यह लड़ाई आम जनता से हो रही है ।
इसमें कोई संदेह नहीं है कि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 150 से ज्यादा सीट जीत रही है । सिर्फ जरूरत है तो सभी पोलिंग बुथ पर कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से काम करें । प्रदेश में कांग्रेस की लहर है जनता कांग्रेस को पूरा समर्थन कर रही है और प्रदेश में तो 18 सालों से परेशान है लेकिन गोविंदपुरा में 42 साल से विकास ही नहीं हुआ।
कांग्रेस प्रत्याशी ने भेल क्षेत्र के वार्ड 66 में किया जनसंपर्क, मांगे वोट: गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र के कांग्रे्रस प्रत्साशी रविन्द्र साहू झूमरवाला ने सोमवार को वार्ड 66 की कालोनी शहीद भगत सिंह मार्केट, इंद्रपुरी , लेबर कोॅलोनी, अजंता काम्पलेक्स,भवानी नगर,श्रीराम कॉलोनी,रविदान नगर,निजामुद्दीन, भारत नगर मार्केट, नीरजा नगर फेस-2,छत्रसाल नगर,सच्चिदानंद नगर, बालाजी नगर, नैनागिरी,दुर्गेश विहार मार्केट,नरेला शंकरी आदि में जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष वोट मांगे उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस की सरकार हर हाल में बनेगी इसलिये विकास की राह पर चलने के लिये गोविंदपुरा से कांग्रेस को विजयी बनाये।
