25.2 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल कारखाने को आगे बढ़ाने के लिए पूरे परिश्रम एवं ईमानदारी से...

भेल कारखाने को आगे बढ़ाने के लिए पूरे परिश्रम एवं ईमानदारी से कार्य करना है : ईडी राजीव

Published on

-पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई

भोपाल

बीएचईएल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पारंपरिक उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । इस अवसर पर राजीव सिंह, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भेकनिस के अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक बीके सिंह, भेकनिस के उपाध्यक्ष अविनाश चन्द्रा, महाप्रबंधक तथा सचिव टीयू सिंह, अपर महाप्रबंधक सभी महाप्रबंधकगण, हरीश कुमार साहू, कमाण्डेण्ट,सीआईएसएफ सभी ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधिगण तथा कर्मचारी मौजूद थे । सभी ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया ।

इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि हमें इस कारखाने को आगे बढ़ाने के लिए पूरे परिश्रम एवं ईमानदारी से कार्य करना है । उन्होंने यह भी आहवान किया कि अब हमारे पास इस वित्तीय वर्ष में बहुत ही कम समय है और इसलिए हमें बिना एक पल गवाए निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करना है । नेहरू जी की जन्मतिथि को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है और इस उपलक्ष्य में बीएचईएल, भोपाल कारखाने के शिशु गृह में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । बच्चों को मिठाइयां एवं खिलौने प्रदान किए गए ।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...