भोपाल
बुधवार को गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रविन्द्र साहू झूमरवाला भेल कर्मचारियों का आर्शीवाद लेने भेल के फाउंड्री गेट नंबर 5 पर पहुंचे । बड़ी संख्या में इंतजार कर रहे भेल कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर श्री साहू ने कहा कि यहां के कर्मचारियों की समस्या के लिये वह पूरी ताकत से लड़ेंगे ।
पं. नेहरू का सपना था कि सार्वजनिक उपकरण बीएचईएल इसलिये उसका निजीकरण किसी भी हाल में नहीं होने देंगे। उन्होंने कर्मचारियों से आव्हान किया कि वह इस बार कांग्रेस को भारी बहुमत से विजयी बनायें । कार्यक्रम में मप्र इंटक के अध्यक्ष आरडी त्रिपाठी,सीटू के वरिष्ठ नेता नरेश जादौन सहित बड़ी संख्या मेंं भेल कर्मचारी मौजूद थे।
