भोपाल
साहित्य, संस्कृति, योग, दर्शन, राष्ट्र भाषा हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए समर्पित संस्था आचार्य अकादमी रोहतक हरियाणा द्वारा रिटायर भेल कर्मी को व्यंग्य संग्रह टिकाऊ चमचों की वापसी को राष्ट्रिय साहित्य पुरस्कार 2023 सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया है।
भेल कर्मी पर कारखाने में बंदर ने किया हमला- कारखाने के टीएनएक्स ब्लॉक दो एनेक्सी में कार्यरत इंटक नेता व भेल कर्मचारी चन्द्रमोहन साहू पर ड्यूटी के समय सुबह 9 बजे बन्दर ने हमला बोल दिया । वह इस हमले से बुरी तरह घायल हो गये हैं उन्हें भेल के कस्तूरबा हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।
