-सिर्फ चार या पांच ही बन पायेेंगे महाप्रबंधक
भोपाल।
यह विडंबना है कि जिन अफसरों को 25 जून 2023 को अपर महाप्रबंधक से महाप्रबंधक बनना था उनके तीसरी बार रिपीट साक्षात्कार 20,21,22 नवंबर को दिल्ली में होंगे। यूं तो पूरी कंपनी से 121 अपर महाप्रबंधक इस पद के दावेदार हैं वही भोपाल यूनिट से सिर्फ 14 ही साक्षात्कार में भाग लेंगे। यहां यह बता देना भी जरूरी है कि पहले भोपाल यूनिट से साक्षात्कार में 70 अपर महाप्रबंधकों ने साक्षात्कार में भाग लिया था इनमे से 14 अपर महाप्रबंधकों को सिलेक्ट किया गया था। इसके बाद फिर इस साक्षात्कार को रिपीट किया जा रहा है ऐसा क्यों हो रहा है इसको लेकर इस पद के दावेदारों में चर्चा का विषय बना हुआ है ।
यह बताया जा रहा है कि भोपाल यूनिट के अपर महाप्रबंधक से महाप्रबंधक पद के दावेदार रामभाऊ पाटिल, राज कुमार जैन, जी मजूमदार, डॉ. पी सचदेव, एमजी ठाकुर, आलोक सेंगर, प्रदीप कुमार नायक, अनशुमन दीक्षित, हेमराम पटेल, मीता उत्तमचंदानी,आकाश दानी, आरके अग्रवाल, एसके बिश्वास, विवेक गुप्ता को शामिल किया है । इनमें से कौन बनेगा महाप्रबंधक यह तो साक्षात्कार के बाद ही पता चल पायेगा ।
चार माह बाद यह साक्षात्कार फिर से लिये जा रहा हैं इस बीच बीएचईएल के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नलिन सिंघल रिटायर हो चुके हैं उनकी जगह नये चेयरमैन व एमडी केएस मूर्ति को बनाया गया । वहीं डायरेक्टर मानव संसाधन कृष्ण कुमार ठाकुर बने हैं । संभवत: यही कारण हो सकता है कि यह साक्षात्कार रिपीट किये गये हैं। लेकिन चार माह की देरी से हो रहे साक्षात्कार को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कहीं तरह की अटकले लगाई जा रही है । हालांकि बीएचईएल में लंबे समय पर प्रमोशन का इंतजार कर रहे एजीएम स्तर के अफसरों को रिटायरमेंट के पूर्व यानि पीआरपी के तहत जीएम पद के प्रमोशन दे दिया है। दिल्ली कॉरपोरेट एजीएम से जीएम पद के प्रमोशन की लिस्ट जारी चुकी है।
महाप्रबंधक से ईडी पद के साक्षात्कार भी अधर में
भारतीय हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के महाप्रबंधक से कार्यपालक पद के दावेदारों के साक्षात्कार भी पिछले 1 और 2 अगस्त 2024 को दिल्ली कॉरपोरेट में होने थे इन्हें रोक दिये गये। भोपाल के चार महाप्रबंधक ईडी पद के लिए होने वाले साक्षात्कार शामिल है यूं तो इस पद के लिए 57 महाप्रबंधक कार्यपालक निदेशक बनने की कतार में है। यूं तो कंपनी में 57 महाप्रबंधक ईडी के साक्षात्कार दावेदार थे । भोपाल से 4 महापं्रबधकों को साक्षात्कार में बुलाया गया था। इनमें महाप्रबंधक बीके सिंह, विपुल अग्रवाल, एके वेहरा और मोतीलाल रावत शामिल हैं। भोपाल यूनिट में रह चुके त्रिची यूनिट के एसएम रामानाथन, दिल्ली कारपोरेट के संजय गोयल, झांसी यूूनिट के विपिन मिनोचा व प्रवीष वार्ष्णेय, जगदीशपुर यूनिट के रूपेश तैलंग, दिल्ली कारपोरेट के राहुल बंसल भी ईडी पद के प्रबल दावेदार बताये जा रहे है। सूत्रों की मानें तो इस पद के लिए 20 महाप्रबंधकों का प्रमोशन होना लगभग तय माना जा रहा है। इनमें से कंपनी ने 10 जनरल मैनेजर इंचार्ज और 10 जनरल मैनेजर हेेड पहले से ही यूनिटों में काम कर रहे है। ऐसे में इन्हें प्रमोशन के बाद कार्यपालक निदेशक बनाया जा सकता है। इनमें से कम समय में रिटायर होने वालों को बाहर का रास्ता दिखा सकता है। इसके बाद ही अन्य महाप्रबंधकों का नंबर लग सकता है। जानकारों का कहना है कि कंपनी ने इस पद के लिए सिर्फ 20 कार्यपालक निदेशक के पद भरे जाने है। ऐसे में 10 जीएमआई और 10 जीएम हेड को यदि ईडी पद पर प्रमोशन दिया जाता है तो सिर्फ 10 पद पर ही कंपनी को महाप्रबंधक प्रमोशन पा सकते है। भोपाल के महाप्रबंधक बीके सिंह, विपुल अग्रवाल, एके वेहरा और मोतीलाल रावत के अलावा भोपाल यूनिट में रह चुके त्रिची यूनिट के एसएम रामानाथन, दिल्ली कारपोरेट के संजय गोयल, झांसी यूूनिट के विपिन मिनोचा, जगदीशपुर यूनिट के रूपेश तैलंग, दिल्ली कारपोरेट के राहुल बंसल को आज भी साक्षात्कार का इंतजार। कब होंगे साक्षात्कार इसका सभी को इंतजार है।
