25.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़भगवान सूर्य को अर्ध्य अर्पित कर चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन

भगवान सूर्य को अर्ध्य अर्पित कर चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन

Published on

भोपाल

छठ पूजा आयोजन समिति व बिहार सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में बीएचईएल बरखेड़ा सरस्वती मंदिर छठ घाट में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का भव्य आयोजन में सोमवार को छठव्रती श्रद्धालु उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देकर चार दिवसीय छठ पूजा का पारण किया गया। जिसमें दूर दूर से एकत्र हुए बड़ी संख्या में लोगों ने पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। आयोजन समिति के अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार ने बताया कि भोजपुरी, मगही और मैथिली भाषी भोपाल एवं उत्तर भारतीय व्रतियों ने अपने दौरा और सूप में पूजन सामग्री और प्रसाद भगवान सूर्य एवं छठ मैया को अर्पित किया।

विश्व कल्याण एवं अपनी अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने की प्रार्थना के साथ तन, मन और पर्यावरण शुद्धि का 64 वा गरिमामय आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि छठव्रती श्रद्धालु ढाई दिनों तक निर्जला उपास कर संतान सुख, विद्या एवं बुद्धि प्राप्ति हेतु माता षष्टी की आराधना एवं भगवन सूर्य की उपासना करती है। आयोजन के मौके पर विधायक गोविंदपुरा एवं समिति के मुख्य संरक्षक श्रीमती कृष्णा गौर ने अपने उद्वोधन में कहा कि छठ महापर्व में छठ वर्ती सर्व प्रथम डूबते हुए सूर्य को प्रणाम करते है। इस आशा के साथ कि अस्त के बाद उदय निश्चित है जबकि दुनिया उगते हुए को सलाम करता है। इसका ये सन्देश है कि दु:ख – सुख में हम साथ साथ है।

भोजपुरी भजन गायकों ने दी आकर्षक भजनों की प्रस्तुति
उगा हे सुरुज देव
भेल भिनसरवा अरग केर वेरवा
पूजन केर वेरवा हो।
केलवा के पात पर उगलन सुरूजमल झाके झुके….
ये करेलु छठ वरतिया से झाके झुके जैसे छठ मईया के मधुरिम गीत/देवी जागरण एवं भजन गायन प्रसिद्ध लोक गायक राकेश पाठक एवं गायक – गायिकाओ द्वारा प्रस्तुत किया गया। गायन की प्रस्तुति भक्तो को खूब लुभाया। हजारो भक्त छठी मईया की मधुरिम गीतों की धुन पर झूम उठे। जागरण के श्रोता दूर – दूर से आकर भक्तिरस में सराबोर हो उठे।

गोस्वामी समाज द्वारा धूमधाम से मनाई जाएगी छठ पूजा:
गोस्वामी समाज के छोटे लाल गिरी ने बताया की सोमवार को छठ पर्व पर गोस्वामी समाज के लोगों ने डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया गया। पार्क में आयोजित कार्यक्रम में आतिशबाजी के साथ ढोल धमाके एवं भोजपुरी कलाकारों द्वारा छठ गीत का आयोजन किया गया । इस प्रकार बागसेवनीया, जाट खेड़ी, हताई खेड़ा डैम ,बरखेड़ा पठानी ,काली मंदिर आदि स्थानों पर धूमधाम से मनाई गई।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...