21.6 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में मनाया संविधान दिवस

बीएचईएल में मनाया संविधान दिवस

Published on

भोपाल

बीएचईएल भोपाल में आज संविधान दिवस के पूर्व संध्या पर राजीव सिंह कार्यपालक निदेशक की उपस्थिति में सभी महाप्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भारत के संविधान के प्रति सम्मान और निष्ठा प्रदर्शित करते हुये संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई । इसके साथ-साथ बीएचईएल भोपाल के सभी विभागों एवं कार्यालयों में भी विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया । इस अवसर पर मानव संसाधन विभाग द्वारा मानव संसाधन विकास केंद्र में भारतीय संविधान विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोदानंद झा,अपर महाप्रबंधक ने की ।

उन्होंने अपने स्वागत भाषण में वर्तमान परिवेश में कार्यक्रम की आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में संकाय सदस्य के रूप में आमंत्रित जन्मेजय सिंह, उप प्रवंधक विधि विभाग ने अपने व्याख्यान में संविधान के मुख्य प्रावधानों के साथ-साथ मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों को विस्तार से समझाया । इस मौके पर एमके भगत, अपर महाप्रवंधक, अशोक कुमार माहोर व. उप महाप्रवंधक द्वारा जनजातीय वर्ग के कल्याण मे किए जा रहे विभिन्न योजनयों एवं आंबेडकर भवन, बीएचईएल द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रम तथा उपलब्धियों से अवगत कराया गया ।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...