पांच राज्यों के मतदान अंतिम चरण में हैं तथा ३० नवंबर को एग्जिट पोल आने से पहले देखते है की क्या दे रहे हे ज्योतीषीय गड़ना के संकेत । पांचो राज्यों के सभी प्रमुख नेताओ के सही चार्ट उपलब्ध नहीं हे इसलिए ज्योतिष विचार राज्यों की राजधानी पर बनाए ३ दिसंबर के चंद्र चार्ट औऱ मुंडेन निमियों से किया जा रहा है, निश्चय ही यह विश्लेषा उतना सटीक नहीं हो सकता जितना प्रत्येक राज्यों के मुख़्य मंत्री पद के दावेदारों के चार्ट से अध्यन से कर सकते हैं फिर भी मुंडेन चार्ट के माध्यम से देखते हे अलग अलग राज्यों की स्तिथि क्या कुछ संकेत दे रही है।
राजस्थान
इंडियन नेशनल कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुख्य संघर्ष है और इस में बीजेपी का पड़ला भरी दिख रहा हे। बीजेपी ने अभी मुख़्य मंत्री पद का दावेदार नहीं घोषित किया है फिर भी लगता हे की कोई महिला ही मुख़्य मंत्री बन सकती है।
छत्तीसगढ़
कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है पर कांग्रेस का बहुमत आना निश्चित है हालांकि वोट प्रतिशत में बीजेपी बहुत पीछे नहीं होगी परंतु सीटों में काँग्रेस आगे होगीं।
मध्य प्रदेश
बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है और यह संघर्ष वोट प्रतिशत पर ज्यादा नहीं दिख रहा पर मुंडेन चद्र चार्ट के अनुसार बीजेपी सरकार बनाने में सफल हो जाएगी और हो सकता है कि मुख़्य मंत्री के लिए मुहर शिव राज चौहान पर न लग पाये।
तेलंगाना
इस राज्य में, के चंद्र शेखर राव की पार्टी भारत राष्ट्र समिति को कड़े मुकाबले के बादफिर से एक बार सत्ता में आने के पुरे संकेत है हालांकि बीजेपी का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहेगा।
मिजोरम
प्रदेश की सत्ता, मिज़ो नेशनल फ्रंट के ज़ोरमथांग के पास है और उनको कांग्रेस और ज़ोराम पीपुल्स मूवमेंट से कड़ी चुनौती मिल रही है औऱ इस राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी के दुबारा सत्ता में आना नहीं दिख रहा है।कॉंग्रेस अन्य पार्टियों कि मदद से सरकार बना सकती है।
सुभाष सक्सेना, ज्योतिष आचार्य
