18.1 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeभेल न्यूज़भव्य आतिशबाजी और रंग-बिरंगे गुब्बारे छोडकऱ की मेले की शुरुआत

भव्य आतिशबाजी और रंग-बिरंगे गुब्बारे छोडकऱ की मेले की शुरुआत

Published on

– राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर भोजपाल महोत्सव मेला शुरू

भोपाल.

रिमझिम फुहारों के बीच भव्य आतिशबाजी और रंग-बिरंगे गुब्बारे छोडकऱ भोजपाल महोत्सव मेले की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक कृष्णा गौर और महापौर मालती राय रहीं। विशिष्ठ अतिथि मेला संयोजक विकास वीरानी, राजेंद्र सिंह यादव, नारायण सिंह परमार, सीमा यादव, विजय सिंह कठैत, महेंद्र परमार, गणेश राम नागर, राम नारायण गिरी, रहे। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे से मनीष देवलिया गु्रप द्वारा सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या के साथ की गई। रात 10 बजे मुख्य अतिथियों ने रंग-बिरंगे गुब्बारे छोडकऱ मेले की शुुरुआत की। इस मौके पर भव्य अतिशबाजी की गई। मेला शुभारंभ के मौके पर शहर के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

बता दें कि राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर भेल जनसेवा समिति द्वारा बीते 8 सालों से भोजपाल महोत्सव मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेला महोत्सव का यह नौंवा वर्ष है। 42 दिनों तक चलने वाले इस मेले में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों के साथ ही शहरवासियों के लिए खरीदारी करने और मनोरंजन के लिए अलग-अलग प्रकार के झूल आदि लगाए गए हैं।

मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि भोजपाल महोत्सव मेले में इस बार दक्षिण भारत के मंदिरों की थीम पर भव्य मुख्य द्वार और सांस्कृतिक मंच के साथ ही टे्रडिशनल सेल्फी जोन बनाया जा रहा है। शहरवासियों और बच्चों के लिए पहली बार मेले में कांच का मछली घर टनल लगाया जा रहा है। इसमें सैकड़ों प्रकार की मछलियां देखने को मिलेंगी। टनल के अंदर जाकर बच्चे बड़े मछलियों को नजदीक से देख सकेंगे और उनके बारे में जान सकेंगे। उन्हें कांच के बाहर से स्पर्श भी कर सकेंगे।

आयोजन में महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, सुनील शाह, महेंद्र नामदेव, मो. जाहिद खान, दीपक बैरागी, देंवेंद्र चौकसे, शैलेंद्र सिंह जाट, मो. रेहान, मंत्री चंदन वर्मा, विनय सिंह, अखिलेश नागर, केश कुमार शाह, आफताब सिद्धकी, मधु भवनानी, दीपक शर्मा, गोपाल शर्मा, सहमंत्री सुनील वैष्णव, वाहिद खान, गौरव जैन, सुभाष दरवई सहित मेला समिति समिति से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन में नई कार्यकारिणी गठित: संजय चौधरी अध्यक्ष और कमलेश नागपुरे फिर बने महामंत्री

भोपाल। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध 'हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स यूनियन'  बीएचईएल भोपाल की वार्षिक...

भेल की इंसेंटिव स्कीम की समीक्षा के लिए 3 जुलाई को भोपाल में होगी संयुक्त समिति की बड़ी बैठक

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली के अतिरिक्त महाप्रबंधक एवं...

बेहतर ईलाज का भरोसा दिलाकर सोनागिरी के बीमा अस्पताल को 3 साल पहले सुपर स्पेशलिस्ट तो बना दिया लेकिन सुविधाऐं नदारद

भोपाल और मंडीदीप के 4 लाख बीमित परिवार कराता है भोपाल। केंद्र सरकार के कर्मचारी...