21.6 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़बेहतर परफारमेंश ईडी रामनाथन बीएचईएल की पांच यूनिट का देख रहे हैं...

बेहतर परफारमेंश ईडी रामनाथन बीएचईएल की पांच यूनिट का देख रहे हैं काम

Published on

भोपाल

त्रिची एसएम रामनाथन को भेल त्रिची यूनिट का कार्यपाल निदेशक बनाया गया है जिसमें त्रिची में उच्च दबाव बॉयलर प्लांट और सीमलेस स्टील ट्यूब प्लांट, थिरुमायम में पावर प्लांट पाइपिंग यूनिट और पंजाब के गोइंदवाल में औद्योगिक वाल्व प्लांट प्रमुख हैं। उन्हें रानीपेट में बॉयलर प्लांट के प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वह इस नियुक्ति तक भेल त्रिची यूनिट और बॉयलर प्लांट के प्रभारी महाप्रबंधक के रूप में कार्य कर रहे थे। 56 वर्षीय रामनाथन ने आईआईटी-मद्रास से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है और राष्ट्र्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भोपाल से मास्टर डिग्री प्राप्त की है।

उनके पास भोपाल में भेल के हेवी इलेक्ट्रिकल्स प्लांट (एचईपी), रानीपेट में बॉयलर प्लांट और भेल त्रिची कॉम्प्लेक्स में विभिन्न कार्यों में 35 वर्षों का अनुभव है। वह 1988 में स्नातक इंजीनियर प्रशिक्षु के रूप में भेल त्रिची में काम कर चुके हैं। उन्हें जुलाई 2022 में संचालन के महाप्रबंधक के रूप में भोपाल से त्रिची इकाई में स्थानांतरित कर दिया गया था। रामनाथन भारतीदासन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, त्रिची के बोर्ड सदस्य के रूप में भी कार्यरत हैं।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...