14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलविश्व कप की हार का गम कहां मिटा रहे हैं विराट, सामने...

विश्व कप की हार का गम कहां मिटा रहे हैं विराट, सामने आया अनुष्का-वामिका संग वीडियो

Published on

नई दिल्ली:

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली साउथ अफ्रीका दौरे से ठीक पहले ब्रेक पर चले गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट को उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ लंदन में स्पॉट किया गया है। सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी वाइफ अनुष्का और बेटी के संग दिखाई पड़ रहे हैं।

ऐसे में अब उनका साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे, तीन टी20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए उनका उपलब्ध रहना मुश्किल लग रहा है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर उन्होंने ब्रेक की घोषणा नहीं की है।

साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत 10 दिसंबर से हो रही है जबकि इसका अंत 7 जनवरी 2024 को होगा। एक महीने के इस दौरे पर हो सकता है कि विराट कोहली टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध रहे। टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है। विश्व कप के बाद इस सीरीज में टीम के लगभग सभी सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

https://twitter.com/i/status/1730096859337908614

विराट कोहली का विश्व कप में प्रदर्शन रहा दमदार
आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में भले ही टीम इंडिया को फाइनल में हार मिली, लेकिन विराट कोहली अपने प्रदर्शन से पूरे टूर्नामेंट में छाए रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 11 मैचों में 95.62 की औसत 765 रन बनाए। इस दौरान विराट ने तीन शतक और 6 अर्धशतकीय पारी खेली। टूर्नामेंट में विराट कोहली सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

विश्व कप में निराशाजनक हार के बावजूद विराट कोहली की दमदार बल्लेबाजी के लिए भी इस टूर्नामेंट को हमेशा याद रखा जाएगा। विराट कोहली के धमाकेदार खेल के कारण ही भारतीय टीम ने लगातार 10 मैचों में जीत हासिल करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की थी।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...