21.6 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़सुनामी और डबल डिस झूला भोजपाल महोत्सव मेला में मचाएंगे धमाल

सुनामी और डबल डिस झूला भोजपाल महोत्सव मेला में मचाएंगे धमाल

Published on

भोपाल

राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेला में इस बार सुनामी और डबल डिस जैसे रफ्तार और रोमांच से भर देने वाले झूले धमाल मचाएंगे। चाइना मेड यह झूले शहर में पहली बार किसी मेले में लगाए जा रहे हैं। आयोजकों की माने तो सुनामी झूला देश में दो ही है और दोनों दक्षिण भारत में है। यह शहर में पहली बार 27 नवम्बर से चल रहे भोजपाल महोत्सव मेले में आने वाले लोगों का मनोरंजन कराएंगे।

मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि भेल जनसेवा समिति द्वारा बीते नौ सालों से भोजपाल महोत्सव मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में बच्चों और बड़ों के लिए मुख्य आकर्षण और रोमांच से भरने वाले देश भर के अलग-अलग शहरों से आने वाले अत्याधुनिक झूले हैं। मेले में देश का सबसे बड़ा झूला सुनामी और डबल डिस लगाया जा रहा है।

महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि रफ्तार की दुनिया का सबसे तेज भागता झूला ट्वीस्टर व्हील है, जो मेले में लोगों के आकर्षण का केंद्र है। इसके अलावा रोलर कोस्टर, टॉवर, रेंजर, ऑक्टोपस, बे्रक डांस, एरोप्लेन, मिनी टे्रन, पिग्गी ट्रेन, कटर पिलर, फ्रीज व्हील, बड़ी नाव, ड्रेगन, टोरा-टोरा, चॉद-तारा, बाउंसी, चाईना बाउंसी, वॉटर वोट, जम्पिंग, चकरी, स्विंग ईट, मौत का कुंआ, स्टाइकिंग कार, घोस्ट हाउस, भूत बंगला के साथ कई अन्य रंग-विरंगे झूले हैं।

बारिश के बाद भी बड़ी संख्या में मेला देखने पहुंच रहे हैं शहरवासी
बीते तीन दिनों से हो रही रिमझिम बारिश के बाद भी बड़ी संख्या में शहरवासी मेला देखने पहुंच रहे हैं। कुछ लोग परिवार के साथ तो कुछ दोस्तों के साथ खरीदारी और मनोरंजन करने पहुंच रहे हैं। मेले में दक्षिण भारत के मंदिरों की थीम पर बनाए गए भव्य स्वागत द्वार, मंच और राजा भोज के साथ सेल्फी ले रहे हैं।

450 दुकानों के स्टॉल लगाए गए हैं
मेले में 450 से ज्यादा स्टाल लगाए गए हैं। इसमें प्रॉपर्टी, ऑटोमोबाइल, इलेक्टॉनिक, टेलीकॉम, फर्नीचर, हैन्डी क्रॉफ्ट, हैंडलूम के साथ विभिन्न प्रकार के स्वादिस्ट व्यंजन, बैंकिंग इंश्योरेंस, ऑर्ट गैलरी, इंटीरियर, महिलाओं की सौंदर्य सामग्री, खूर्जा क्राकरी, कपड़े सहित अन्य सामग्री के स्टाल हैं।

Latest articles

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...