17.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल हरिद्वार की हीप इकाई को मिली सीआईआई-एक्जिम बैंक अवार्ड की प्लेटिनम...

बीएचईएल हरिद्वार की हीप इकाई को मिली सीआईआई-एक्जिम बैंक अवार्ड की प्लेटिनम मान्यता

Published on

हरिद्वार,

बीएचईएल ने एक वैश्विक इंजीनियरिंग उपक्रम के रूप में अपनी सामर्थ्य को एक बार फिर साबित कर दिया है । कंपनी के हरिद्वार स्थित हेवी इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट प्लांट (हीप) को व्यापारिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में, उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सीआईआई एक्जिम बैंक अवार्ड-2023 की, प्लेटिनम मान्यता से सम्मानित किया गया है ।

बेंगलुरू में आयोजित हुए सीआईआई उत्कृष्टता शिखर सम्मेलन में, बीएचईएल के निदेशक (ई, आरएंडडी) एवं निदेशक (वित्त)-अतिरिक्त प्रभार श्री जय प्रकाश श्रीवास्तव की उपस्थिति में, बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक (गुणता एवं व्यापारिक उत्कृष्टता) श्री प्रशांतो माजी और अपर महाप्रबंधक (व्यापारिक उत्कृष्टता) श्रीमती पूनम सिंह ने यह सम्मान प्राप्त किया । इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री प्रवीण चन्द्र झा ने, व्यापारिक उत्कृष्टता विभाग के साथ-साथ समूची इकाई को बधाई दी । उन्होंने कहा कि हीप इकाई को मिला यह सम्मान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है ।

उल्लेखनीय है कि ये पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यूरोपीय फाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट के उत्कृष्टता मॉडल पर आधारित है । इस पुरस्कार का उद्देश्य देश के औद्यौगिक संस्थानों को व्यापारिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में और अधिक जागरूक बनाना है ।

Latest articles

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...