17.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़डा. अम्बेडकर ने सदैव सामाजिक न्याय के लिए कार्य किया”- प्रवीण चन्द्र...

डा. अम्बेडकर ने सदैव सामाजिक न्याय के लिए कार्य किया”- प्रवीण चन्द्र झा

Published on

हरिद्वार,

भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्‍न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्‍य में, बीएचईएल उपनगरी स्थित स्वर्ण जयंती उद्यान में, एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा ने, बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री झा ने कहा कि डा. अम्बेडकर ने हमेशा समानता, स्वतंत्रता और बंधुता पर आधारित समाज के निर्माण हेतु कार्य किया । उन्होंने अपना सारा जीवन तत्कालीन भारत में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में लगा दिया । उनका मानना था कि समाज के हर वर्ग को सशक्त किए बिना, एक मजबूत राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती है ।

कार्यक्रम में उपस्थित महाप्रबन्धक (प्रभारी) सीएफएफपी वी. के. रायजादा सहित उपस्थित महाप्रबंधकों, वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा एससी/एसटी फैडरेशनों के पदाधिकारियों आदि ने भी, बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर, उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रतिबद्वता दोहरायी ।

Latest articles

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...