भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल ने बिजनेस उत्कृष्टता 2023 के लिए प्रतिष्ठित सीआईआई एक्जिम बैंक पुरस्कार जीता है। यह पुरस्कार उत्कृष्टता, और गतिशील व्यावसायिक परिदृश्य के अनुकूल होने की क्षमता के प्रति कंपनी की अटूट प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। सीआईआई एक्जिम बैंक पुरस्कार अंतरराष्ट्र्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यूरोपीय फाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट उत्कृष्टता मॉडल पर आधारित है जबकि बीएचईएल की त्रिची इकाई ने प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता है हरिद्वार, भोपाल, हैदराबाद, इलेक्ट्रॉनिक्स डिवीजन बेंगलुरू, झांसी, रानीपेट और प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग प्रबंधन इकाइयों-डिवीजनों ने प्लेटिनम मान्यता हासिल की है। इसके अलावा, कंपनी के उत्तरी क्षेत्र और पूर्वी क्षेत्र के निर्माण प्रभागों को गोल्ड प्लस मान्यता प्राप्त हुई है। यह पुरस्कार जेपी श्रीवास्तव निदेशक (ईआर एंड डी) और निदेशक (वित्त) अतिरिक्त प्रभार द्वारा कॉर्पोरेट गुणवत्ता और संबंधित प्रभागों की टीमों के साथ बेंगलुरु में आयोजित 31वें सीआईआई उत्कृष्टता शिखर सम्मेलन के दौरान प्राप्त किये गये।
