10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलकाव्या मारन की टीम ने वॉर्नर को किया ब्लॉक, सोशल मीडिया पर...

काव्या मारन की टीम ने वॉर्नर को किया ब्लॉक, सोशल मीडिया पर आमने-सामने की लड़ाई

Published on

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए जारी ऑक्शन के बीच डेविड वॉर्नर चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर वॉर्नर ने कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किया है। यह स्क्रीनशॉट उनकी पुरानी आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के सोशल मीडिया की है। दरअसल वॉर्नर अपने नेशनल टीम के साथी खिलाड़ी ट्रेविस हेड और पैट कमिंस के लिए पोस्ट शेयर कर रहे थे। सनराइजर्स ने ऑक्शन में ट्रेविस हेड को 6.80 करोड़ और पैट कमिंस को 20.50 करोड़ में खरीदा। ऐसे में वॉर्नर ट्रेविड हेड और पैट कमिंस को बधाई देना चाहते थे। अपने इस बधाई में वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद को भी सोशल मीडिया पर टैग करना चाहते थे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए।

दरअसल सनराइजर्स की सोशल मीडिया टीम ने वॉर्नर को ब्लॉक कर रखा है। वह ना ट्विटर पर और ना ही इंस्टाग्राम पर सनराइजर्स को कर पाए। ऐसे में उन्होंने इसका एक स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेविड वॉर्नर का करियर बहुत ही शानदार रहा था। उनकी कप्तानी में सनराइजर्स ने साल 2016 में खिताबी जीत हासिल की थी, लेकिन इसके बाद डेविड वॉर्नर के करियर में कई उतार चढ़ाव आए। बीच में उन्हें एक साल का बैन झेलना पड़ा, जब वापसी की तो फ्रेंचाइजी के लिए उनका खेल असरदार नहीं रहा।

2021 के आईपीएल तक डेविड वॉर्नर और सनराइजर्स के बीच का रिलेशन काफी तल्ख हो गया। ऐसे में टीम ने बीच सीजन में ही उन्हें कप्तानी से हटाकर केन विलियमसन के हाथ में कमान सौंप दी। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्हें प्लेइंग इलेवन से भी बाहर बैठना पड़ा।

सीजन के अंत बाद 2022 आईपीएल से पहले टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर टीम के लिए कई क्रिप्टिक मैसेज लिखे। यही कारण है कि सनराइजर्स ने उन्हें सोशल मीडिया से ब्लॉक कर दिया। हालांकि, सनराइजर्स से रिलीज किए जाने के बाद डेविड वॉर्नर को अपनी टीम में शामिल किया और वह टीम के लिए दो सीजन में खेल चुके हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...