9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलबृजभूषण के खिलाफ एक और पहलवान ने किया अवॉर्ड वापसी का ऐलान,...

बृजभूषण के खिलाफ एक और पहलवान ने किया अवॉर्ड वापसी का ऐलान, साक्षी के समर्थन में लिखी ये बात

Published on

संजय सिंह के WFI का चुनाव जीतने के बाद से बृजभूषण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले पहलवान अपने-अपने तरीके से नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। चुनाव का नतीजा जिस दिन आया उसी दिन साक्षी मलिक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुश्ती छोड़ने का ऐलान कर दिया था। उसके अगले दिन बजरंग पूनिया ने साक्षी मलिक के समर्थन में अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटाने का फैसला किया और उन्होंने अपना सम्मान पीएम आवास के बाहर रख दिया। इसी क्रम में एक और पहलवान ने अपना अवॉर्ड लौटाने का ऐलान कर दिया है।

वीरेंद्र सिंह ने किया अवॉर्ड वापसी का ऐलान
भारतीय रेसलर वीरेंद्र सिंह ने अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटाने का फैसला किया है। वीरेंद्र सिंह ने ट्विटर पर इस बात की घोषणा की है। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए कहा है, “मैं अपनी बहन और देश की बेटी के सम्मान के लिए पद्मश्री लौटा दूंगा। माननीय प्रधानमंत्री जी मुझे गर्व है अपनी बेटी और अपनी बहन साक्षी मलिक पर।” वीरेंद्र सिंह ने अपने ट्वीट में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और नीरज चोपड़ा को टैग किया है और कहा है कि देश के सबसे उच्च खिलाड़ी इस पर अपना निर्णय लें। वीरेंद्र सिंह ने डेफलिंपिक में भारत के लिए 3 गोल्ड और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। उन्हें 2021 में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों पद्मश्री पुरस्कार मिला था।

बजरंग ने शुक्रवार को लौटाया था सम्मान
वीरेंद्र सिंह का यह पोस्ट बजरंग पूनिया के अवॉर्ड लौटाने के एक दिन बाद आया है। बता दें कि शुक्रवार को बजरंग पूनिया ने पीएम मोदी को लिखा एक खत अपने अवॉर्ड के साथ पीएम आवास के बाहर रख दिया था। बजरंग उस अवॉर्ड और खत के साथ पीएम आवास की तरफ जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जिसके बाद उन्होंने अपना सम्मान और खत वहीं फुटपाथ पर रख दिया और वहां से वह चले गए।

हमारी लड़ाई एक व्यक्ति के खिलाफ- बजरंग
बजरंग ने बाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि जब महिला पहलवानों को उचित सम्मान नहीं मिलेगा तो मैं भी इस सम्मान हकदार नहीं हूं। हम 40 दिन से सड़क पर थे, लेकिन सरकार ने जो वादे हमसे किए थे वह पूरे नहीं किए। हमारी लड़ाई सरकार के खिलाफ नहीं बल्कि एक व्यक्ति के खिलाफ और मैं न्यायपालिका पर विश्वास करता हूं, लेकिन जो कुछ हो रहा है उससे सिस्टम पर से मेरा भी भरोसा उठ गया है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...