– नये ईडी का आगमन पुराने की विदाई, नये साल में टारगेट तक पहुंचने की कोशिश जारी, उद्योगनगरी में लगा 5 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र
भोपाल,
भारत हेवी इलेक्ट्रिक्लस लिमिटेड भेल भोपाल यूनिट में बीते साल जहां नये ईडी राजीव सिंह ने भेल कि रानीपेट यूनिट से भोपाल यूनिट में आकर कार्यभार ग्रहण किया वहां पुराने ईडी विनय निगम ने भोपाल यूनिट से झांसी यूनिट का काम संभाला । इसी साल भेल उद्योग नगरी में 5 मेगावाट का सोलर प्लांट स्थापित किया गया । इससे 79 लाख की वार्षिक बिजली उत्पादन हो रहा है इससे उद्योग नगरी और कारखाने को काफी लाभ मिल रहा है ।
साफ जाहिर है कि इससे भेल को काफी बिजली की बचत हुई है । देखा जाये तो इस यूनिट के पास काफी आर्डर मौजूद हैं यही कारण है कि इस वित्तीय वर्ष में वह लक्ष्य प्राप्ति की और अग्रसर हैं । अब देखना यह है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के समाप्ति 31 मार्च तक कितना उत्पादन हो पाता है । बीएचईएल को अरुणाचल प्रदेश में देश की सबसे बड़ी क्षमता वाली 12 & 240 मेगावाट दिबांग बहुउद्देशीय परियोजना की जलविद्युत परियोजना के लिए हाइड्रो टरबाइन, जनरेटर, ट्रांसफार्मर और नियंत्रण पैनल की आपूर्ति और बीएचईएल को वंदे भारत ट्रेनों के 80 ट्रेन सेटों की आपूर्ति के लिए प्रतिष्ठित ऑर्डर प्राप्त हुआ है जिसके लिए बीएचईएल, भोपाल गियर बॉक्स के साथ ट्रैक्शन मोटर्स की आपूर्ति करेगा ।
कैगा-5 एवं 6 के एनपीसीआईएल टर्बाइन द्वीप पैकेज ऑर्डर के लिए एमएसआर के लिए उपकरणों ,एनटीपीसी लारा थर्मल योजना के लिए उपकरणों , अदाणी महान तापीय परियोजना के लिए उपकरणों , विभिन्न पैकेजों के लिए ट्रांसफार्मर और रिएक्टर आपूर्ति के लिए पीजीसीआईएल से भी आदेश प्राप्त हुये हैं। नवंबर माह तक प्रमुख आपूर्तियाँ नवंबर माह तक 45 नग ट्रांसफार्मर, 11 नग हाइड्रो टरबाइन, 11 नग हाइड्रो जेनरेटर, 390 औद्योगिक मोटर, 120 बड़ी मोटर और 883 ट्रैक्शन मोटर और अल्टरनेटर का निर्माण किया गया ।
अन्य उपलब्धि 79 लाख की वार्षिक बिजली उत्पादन के साथ उद्योगनगरी में 5 सौर ऊर्जा संयंत्र का निर्माण जो कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए बीएचईएल की गो-ग्रीन पहल के अंतर्गत आता है । सरकारी एजेंसियों की मदद से कारखाना एवं उद्योगनगरी के अंदर में गो-ग्रीन पहल के तहत वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है । बीएचईएल, भोपाल को वर्ष 2023 के लिए बिजनेस उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित सीआईआई प्लैटिनम सम्मान प्राप्त हुआ ।
उद्योगनगरी में सड़कों की मरम्मत तथा डामरीकरण और आवश्यकतानुसार क्वार्टरों की मरम्मत तथा रख-रखाव प्रारंभ शुरू किया गया । समय से उत्पादन लक्ष्य प्राप्ति हेतु कई प्रयास किए गए है और कारखाने में सुरक्षा उपकरणों को प्रयोग की अनिवार्यता का कड़ाई से अनुपालन किया जा रहा है । इसी साल भोपाल यूनिट में 7 अपर महाप्रबंधकों प्रमोशन देकर महाप्रबंधक बनाया गया । पार्कों के रख-रखाव का कार्य प्रारंभ और चिल्ड्रन पार्क में बच्चों की रेल फिर शुरू की गई वहीं ईडी द्वारा बंद पड़ी संपर्क योजना दोबारा शुरू करने की घोषणा भी की है ।
