32.5 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़भोजपाल महोत्सव मेला में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आज

भोजपाल महोत्सव मेला में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आज

Published on

– देश के जाने माने कवि हरिओम पवार वीर रस की कविताओं से शहरवासियों में भरेंगे जोश

भोपाल

राजा भोज की नगरी भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर चले रहे भोजपाल महोत्सव मेला के सांस्कृतिक मंच पर रोजाना रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है। मेले में देश के विभिन्न राज्यों, प्रदेश के लोक कलाकार और स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। मेले में शहर के उभरते कलाकारों को मंच प्रदान किया जा रहा है। मनोरंजन की इस कड़ी में सोमवार एक जनवारी को शाम 7 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें देश के जाने माने कवि हरिओम पवार वीर रस मेरठ उत्तर प्रदेश, शशिकांत शशि सबरस संचालन देवास, मुन्ना बैटरी हास्य कवि, मोनिका दुबे, गीत, गजल सिहोरा, कुमार चंदन गीतकार भोपाल के साथ ही अन्य कवि अपनी प्रस्तुति देंगे। हरिओम पवार अपनी वीर रस की कविताओं से लोगों में देश प्रेम जगाने के साथ ही उनमें जोश भरेंगे, तो मुन्ना बैटरी लोगों को हंसा हंसाकर उनकी बैटरी चार्ज करेंगे। शशिकांत शशि, मोनिका दुबे, और गीतकार कुमार चंदन अपनी गीत गजल और कविताओं से लोगों का मनोरंजन करेंगे और गुदगुदाएंगे।

मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि राजभोज की नगरी में राजाभोज के नाम से होने वाले आयोजनों में प्रदेश में यह सबसे बड़ा आयोजन है। मेले में राजाभोज की 12 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई गई है। मेले में छोटे-बड़े करीब 500 विभिन्न सामग्री के स्टाल लगाए गए हैं। जिससे करीब 8 हजार लोगों का परिवार जुड़ा हुआ है। यहां 250 फीट लंबा स्वागत द्वार, 60 बाय 40 का भव्य सांस्कृतिक मंच और टे्रडिशनल सेल्फी जोन बनाया गया है।

महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि मेले में आने वाले दिव्यांग बच्चों के लिए नि:शुल्क झूला सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। 42 दिनों तक चलने वाले इस मेले में रोजाना 25 से 30 हजार लोग पहुंचते हैं। शनिवार और रविवार को यह संख्या करीब डेढ़ लाख होती है। मेला देखने राजधानी भोपाल के साथ ही रायसेन, विदिशा, सीहोर, मंडीदीप, औबेदुल्लागंज सहित आसपास क्षेत्र से लोग परिवार सहित आते हैं। इस मेले का शहरवासियों को साल भर इंतजार रहता है।

Latest articles

पंजाब में कृषि पर होने वाली हाई-लेवल मीटिंग अचानक रद्द; सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल होने वाले थे शामिल

चंडीगढ़। पंजाब में कृषि, उन्नत खेती अनुसंधान और किसानों की आय बढ़ाने जैसे संवेदनशील...

पंजाब के सीएम भगवंत मान की माता हरपाल कौर ने संभाला मोर्चा; मानसा नगर कौंसिल चुनाव में आप उम्मीदवारों के लिए मांगा वोट

पंजाब। नगर कौंसिल चुनावों को लेकर पंजाब में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।...

भोपाल जिला पंचायत उपाध्यक्ष 35 किमी साइकिल चलाकर पहुंचे दफ्तर; तपती गर्मी में ढाई घंटे में पूरा किया सफर

भोपाल। इजरायल-ईरान युद्ध के चलते बने वैश्विक संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा...

100 करोड़ से संवरेगा छोला का ऐतिहासिक मंदिर: महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा ‘खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर’, मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

भोपाल। राजधानी में धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र छोला स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...