32.5 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़हर माता-पिता का धर्म है कि उनके घर में आई हुई जो...

हर माता-पिता का धर्म है कि उनके घर में आई हुई जो वधू है, उसे बेटी से अधिक प्रेम दिया जाए-आचार्य मनोज अवस्थी महाराज

Published on

भोपाल.

अवधपुरी वायु रॉयल एनक्लेव, ईडन गार्डन गेट बीडीए वेदवती ग्राउंड अमरावद खुर्द में ध्यान विज्ञान परमार्थ संस्थान द्वारा आयोजित श्रीराम कथा के चौथे दिन अंतरराष्ट्रीय कथाकार और समाज सुधारक आचार्य मनोज अवस्थी महाराज ने श्री राम कथा के विविध प्रसंगों को सुनाया। मां जानकी की विदाई का प्रसंग सुन श्रद्धालु भावुक हो गए। महाराज ने बताया कि हर माता-पिता बेटी की विदाई के समय सीख देती है कि अब ससुराल ही तुम्हारा घर है।

बेटी का धर्म अपने ससुराल में पति, सास और ससुर की सेवा करना है। वहीं हर माता-पिता का धर्म है कि उनके घर में आई हुई जो वधू है, उसे बेटी से अधिक प्रेम दिया जाए। अयोध्या कांड की कथा सुनाते हुए महाराज ने बताया कि आज हम सब लोगों को जरूरत है कि हम लोग अपने मां का आईना, मां का दर्पण, मां का शीशा साफ करें, जो गुरुदेव भगवान के चरण की राज से साफ होगा। भगवान श्रीराम के वन गमन का प्रसंग सुनाते हुए महाराज ने बताया कि राम जी का वन गमन कैकई माता की दुर्बुद्धि के कारण हुआ, क्योंकि उनसे सत्संग रूपी भारत दूर हो गए थे। यदि सत्संग रूपी भारत अयोध्या में होते तो राम वन नहीं जाते।

महाराज ने बताया कि हम सबके जीवन में सत्संग पास रहे तो हमारे जीवन से कभी भगवान दूर नहीं हो सकते। हमारे जीवन के अयोध्या में भगवान सदैव रहेंगे। राम जन्मभूमि के संघर्ष का वृतांत सुनाते हुए कहा कि साढ़े 500 वर्ष के संघर्ष के बाद 22 जनवरी को राम जी दिव्या मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। यह राम जी के आस्थावान सनातनियों के लिए सबसे बड़े विजय का पर्व है। कथा रोजाना दोपहर 2 बजे से की जा रही है।

Latest articles

पंजाब में कृषि पर होने वाली हाई-लेवल मीटिंग अचानक रद्द; सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल होने वाले थे शामिल

चंडीगढ़। पंजाब में कृषि, उन्नत खेती अनुसंधान और किसानों की आय बढ़ाने जैसे संवेदनशील...

पंजाब के सीएम भगवंत मान की माता हरपाल कौर ने संभाला मोर्चा; मानसा नगर कौंसिल चुनाव में आप उम्मीदवारों के लिए मांगा वोट

पंजाब। नगर कौंसिल चुनावों को लेकर पंजाब में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।...

भोपाल जिला पंचायत उपाध्यक्ष 35 किमी साइकिल चलाकर पहुंचे दफ्तर; तपती गर्मी में ढाई घंटे में पूरा किया सफर

भोपाल। इजरायल-ईरान युद्ध के चलते बने वैश्विक संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा...

100 करोड़ से संवरेगा छोला का ऐतिहासिक मंदिर: महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा ‘खेड़ापति हनुमान लोक कॉरिडोर’, मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

भोपाल। राजधानी में धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र छोला स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...