13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलकेपटाउन में मियां मैजिक... सिराज ने अफ्रीकी शेरों का बुखार उतार दिया,...

केपटाउन में मियां मैजिक… सिराज ने अफ्रीकी शेरों का बुखार उतार दिया, गेंद से जड़ा करिश्माई ‘छक्का’

Published on

केपटाउन

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला साउथ अफ्रीका के लिए अब तक काल साबित हुआ है। सेंचुरियन में हथियार डालने वाली भारतीय टीम ने केपटाउन टेस्ट में गजब की वापसी की। अपने आखिरी टेस्ट में कप्तानी कर रहे डीन एल्गर के बैटिंग करने के फैसले के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में मोहम्मद सिराज ने गजब की कातिलाना गेंदबाजी करते हुए मेजबान टीम को एक के बाद एक छह झटके दिए। उन्होंने जब अपना फाइव विकेट हॉल पूरा किया तो सिर्फ 9 रन ही खर्च किए थे। उन्होंने 15 रन देकर 6 विकेट झटके, जबकि साउथ अफ्रीकी टीम सभी विकेट खोकर 55 रन ही बना पाई। जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार ने 2-2 विकेट झटके।

पहले सत्र में 6 विकेट लेकर सिराज ने बनाया रिकॉर्ड, पहले भारतीय गेंदबाज
उन्होंने सबसे पहले एडेन मार्करम (2) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद तो विकेटों की झड़ी लग गई। मियां भाई की कातिलाना गेंदबाजी के आगे कप्तान डीन एल्गर (2), टोनी डि जॉर्जी (2), डेविड बेडिंघम (12), मार्को यानेसन (0) को आउट करते हुए फाइव विकेट हॉल पूरा किया। इसके उनके बाद छठे शिकार काइल वेरेन बने। वह 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही सिराज भारत के लिए पहले सेशन में 6 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

सिराज का पहला विकेट, 3.2 ओवर
सिराज की आउटस्विंगर पर मार्करम ने बल्ला अड़ाया। यशस्वी जायसवाल ने स्लिप में गोता लगाकर धांसू कैच लपका। गेंद काफी नीचे थे, लेकिन करिश्माई कैच। मार्करन ने 10 गेंदों में 2 रन बनाए।

सिराज का दूसरा विकेट, 5.3 ओवर
सिराज की 134 किमी प्रति घंटा की छोटी लंबाई की गेंद ऑफ स्टंप के काफी बाहर थी। एल्गर ने शॉट खेल दिया। गेंद बैट का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप्स में घुस गई। वह 15 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए।

सिराज का तीसरा विकेट, 9.2 ओवर
सिराज की एक और नीची रहती गेंद। 135 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली गेंद पर डी जॉर्जी गच्चा खा गए। वह गेंद को धकेलना चाहते थे, लेकिन गेंद अंदरूनी किनारा लेकर केएल राहुल के पास पहुंची। उन्होंने कोई गलती नहीं की। जॉर्जी 17 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए।

सिराज का चौथा विकेट, 15.2 ओवर
सिराज के चौथे शिकार बेडिंघम बने। यहां भी यशस्वी जायसवाल ने कमाल का कैच लपका। वह 17 गेंदों में 2 चौके के दम पर 12 रन बनाकर आउट हुए।

सिराज का 5वां विकेट, 15.5 ओवर
सिराज के 5वें शिकार मार्को जानसन बने। वह खाता नहीं खोल सके, जबकि उनका धांसू कैच केएल राहुल ने विकेट के पीछे लपका।

सिराज का छठा विकेट, 17.5 ओवर
सिराज ने विरेन को को ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद पर अपना शिकार बनाया। वह 30 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...