16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलशमी समेत 26 प्लेयर अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित, इन 2 स्टार्स को...

शमी समेत 26 प्लेयर अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित, इन 2 स्टार्स को मिला खेल रत्न

Published on

नई दिल्ली,

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार (9 जनवरी) को खेल अवॉर्ड्स से खिलाड़ियों को सम्मानित किया है. अवॉर्ड्स के लिए राष्ट्रपति भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसमें सबसे बड़ा सम्मान खेल रत्न अवॉर्ड बैडमिंटन की स्टार जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को मिला है.

जबकि स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. इस बार मोहम्मद शमी समेत 26 एथलीट्स को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.जबकि मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड 2023 से चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को सम्मानित किया गया. यह सभी अवॉर्ड इन एथलीट्स को अपने खेल में शानदार प्रदर्शन करने के लिए दिए गए हैं.

वर्ल्ड कप में टीम के हीरो रहे थे शमी
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दमदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 24 विकेट झटके थे.33 साल के अनुभवी तेज गेंदबाज शमी अभी चोट से जूझ रहे हैं. इसी कारण वो साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज नहीं खेल सके थे. मगर अब उनके इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में खेलने की उम्मीद जताई जा रही है.

इस बार राष्ट्रीय खेल पुरस्कार इस प्रकार दिए गए
खेल रत्न अवॉर्ड
चिराग शेट्टी – बैडमिंटन
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी – बैडमिंटन

अर्जुन अवॉर्ड
ओजस प्रवीण देवताले – तीरंदाजी
अदिति गोपीचंद स्वामी – तीरंदाजी
श्रीशंकर – एथलेटिक्स
पारुल चौधरी – एथलेटिक्स
मोहम्मद हुसामुद्दीन – बॉक्सर
आर वैशाली – शतरंज
मोहम्मद शमी – क्रिकेट
अनुश अग्रवाल – घुड़सवारी
दिव्यकृति सिंह – घुड़सवारी ड्रेसेज
दीक्षा डागर – गोल्फ
कृष्ण बहादुर पाठक – हॉकी
सुशीला चानु – हॉकी
पवन कुमार – कबड्डी
रितु नेगी – कबड्डी
नसरीन – खो-खो
पिंकी – लॉन बॉल्स
ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर – शूटिंग
ईशा सिंह – शूटिंग
हरिंदर पाल सिंह – स्क्वैश
अयहिका मुखर्जी – टेबल टेनिस
सुनील कुमार – रेसलिंग
अंतिम – रेसलिंग
रोशीबिना देवी – वुशु
शीतल देवी – पैरा आर्चरी
अजय कुमार – ब्लाइंड क्रिकेट
प्राची यादव – पैरा कैनोइंग

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...