भोपाल
टीएस मुरली ने बीएचईएल हरिद्वार के नए कार्यपालक निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है । पूर्व कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा की सेवानिवृत्ति के बाद, श्री मुरली को यह बेहद अहम दायित्व सौंपा गया है । इससे पूर्व वह नई दिल्ली स्थित कंपनी के कॉर्पोरेट कार्यालय में, कार्यपालक निदेशक (सीएसएम एवं सीसी) के रूप में कार्यरत थे । उन्होंने आंध्र विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद, वर्ष 1986 में बीएचईएल में शामिल हुए । अपनी प्रशिक्षण अवधि पूरी करने के बाद, पावर सेक्टर दक्षिणी क्षेत्र से उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की ।
15 साल पावर सेक्टर में रहने के बाद उन्होंने आरसी पुरम, हैदराबाद तथा एचपीवीपी, विशाखापटनम में भी कार्य किया । साथ ही उन्होंने बीएचईएल की त्रिची तथा एचईआरपी, वाराणसी इकाइयों के प्रमुख का दायित्व भी संभाला । उनके पास कंस्ट्रक्शन, क्वालिटी कंट्रोल, प्लानिंग एवं डेवलपमेंट, मेंटीनेंस, प्रोडक्शन तथा आरएंडडी आदि, अनेक क्षेत्रों में काम करने का गहन अनुभव है । उनका का दृढ़ संकल्प, केंद्रित दृष्टिकोण और सभी के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने की रणनीति, कंपनी के लिए बेहद फायदेमंद रही है । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से, हम अपने संस्थान को उन्नति के पथ पर और आगे लेकर जाएंगे ।
