भोपाल
बीएचईएल के कस्तूरबा चिकित्सालय में गणतंत्र दिवस, 2024 की पूर्व संध्या पर गुरूवार को चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के लिए फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर बीएचईएल लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा श्रीमती संगीता रामनाथन, कस्तूरबा चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा सेवाएं डॉ. (श्रीमती) अल्पना तिवारी, डॉ. (श्रीमती) पामेला सचदेव, सीएमएस, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं चिकित्सालय के सभी चिकित्सक एवं बीएचईएल लेडीज़ क्लब की समस्त पदाधिकारी भी उपस्थित थीं ।
अपने संबोधन में श्रीमती संगीता रामानाथन ने एक्सरे विभाग की नई पोर्टेबल एक्सरे एवं फिजियो थेरेपी विभाग की नई आईएफटी मशीन का उद्घाटन करते हुए कहा कि इन मशीनों के आ जाने से मरीजों को तत्काल एक्सरे की सुविधा उपलब्ध होगी एवं उनके उपचार में लाभ होगा । इसके उपरांत डॉ. (श्रीमती) अल्पना तिवारी ने बताया कि इन मशीनों से ऐसे मरीज जिन्हें एक्सरे कराने के लिए शिफ्ट करना संभव नहीं है । उनका एक्सरे अस्पताल परिसर में ही इन मशीनों से हो जाएगा । कार्यक्रम का संचालन डॉ. (श्रीमती) ज्योति गुप्ता ने किया ।
