20 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़गुणता के अंतर्राष्ट्रीय मानदण्डों का पालन करते हुए उत्पादों की डिलिवरी निर्धारित...

गुणता के अंतर्राष्ट्रीय मानदण्डों का पालन करते हुए उत्पादों की डिलिवरी निर्धारित समय में हो : चैयरमेन केएस मूर्ति

Published on

– डायरेक्टर पॉवर के साथ किया भेल कारखाने का अवलोकन

भोपाल

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक केएस मूर्ति एवं तजिन्दर गुप्ता, निदेशक (पॉवर) ने बीएचईएल, भोपाल यूनिट के विभिन्न विनिर्माण ब्लॉकों का अवलोकन किया तथा कर्मचारियों, विभिन्न ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों से भेंट की । इस अवसर पर उनके साथ एसएम रामनाथन, कार्यपालक निदेशक मौजूद थे । श्री मूर्ति तथा श्री गुप्ता ने विभिन्न परियोजनाओं के लिए निर्माणाधीन उपकरणों की गुणवत्ता तथा समय से उनकी डिलिवरी के विषय में संबंधित विभाग प्रमुखों से चर्चा की और कहा कि हमें हर हाल में गुणता के अंतर्राष्ट्रीय मानदण्डों का पालन करते हुए उत्पादों की डिलिवरी निर्धारित समय सीमा के अंदर करनी है ।

उन्होंने सभी महाप्रबंधकों तथा डीआरओ से वित्त वर्ष 2023-24 की अंतिम तिमाही में चल रहे कार्यों के बारे में चर्चा करते हुए समीक्षा की । उन्होंने ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों, विभिन्न ग्रेड के इंजीनियरों तथा अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि हमें अपना सभी कार्य नियत समय से पूरा करना है । कंपनी के सभी कर्मचारी समान रूप से जिम्मेदार हैं और बीएचईएल प्रबंधन अथवा यूनियन एक ही परिवार के सदस्य हैं और हम सभी को मिलजुलकर बीएचईएल को शीर्ष तक पहुंचाना है ।

उन्होंने सभी व्यक्तियों से कहा वे बीएचईएल की प्रगति से संबंधित सुझाव दें और उचित सुझाव पर कार्यवाही की जाएगी । श्री मूर्ति ने यह कहा कि बीएचईएल की सफलता उसके कर्मचारियों में निहित है और प्रबंधन कर्मचारियों तथा उसके परिवार के सदस्यों के हितों के प्रति पूर्ण रूप से सजग है । उन्होंने यह भी कहा कि किसी कंपनी की प्रगति के लिए यह जरूरी है कि उसके कर्मचारी प्रफुल्लित हों और समर्पित भावना से कंपनी के लिए कार्य करें ।

श्री गुप्ता ने एनटीपीसी में अपने दीर्घ सेवाकाल के अनुभव तथा बीएचईएल के साथ उनके दीर्घ संबध पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने बीएचईएल को एक ग्राहक की दृष्टि से भी देखा है और निश्चित तौर पर बीएचईएल में जो सुविधाएं उपलब्ध हैं वैसी सुविधाएं किसी अन्य कंपनी में उपलब्ध नहीं हैं । उन्होंने बीएचईएल की इंजीनियरिंग क्षमता की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना है कि यहॉं उपलब्ध सुविधाओं का इष्टतम उपयोग हो सके ।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...