20 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़राष्ट्र निर्माण ही बीएचईएल का धर्म है : टीएसमुरली

राष्ट्र निर्माण ही बीएचईएल का धर्म है : टीएसमुरली

Published on

-75वें गणतंत्र दिवस पर बीएचईएल में भव्य समारोह आयोजित

हरिद्वार

पूरे देश के साथ – साथ बीएचईएल हरिद्वार में भी 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया । बीएचईएल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री मुरली ने राष्ट्र्रीय ध्वज फहराया । इसके अतिरिक्त उपनगरी स्थित स्कूलों तथा सीआईएसएफ की प्लाटूंस ने मार्च पास्ट के द्वारा, देश के प्रति अपनी निष्ठा एवं सम्मान को व्यक्त किया । समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री मुरली ने, बीएचईएल हरिद्वार की प्रमुख उपलब्धियों तथा भविष्य की कार्य योजनाओं पर प्रकाश डाला ।

उन्होंने कहा कि अपनी स्थापना से लेकर आज तक, बीएचईएल राष्ट्र्र निर्माण के अपने धर्म को बखूबी निभाता आ रहा है । कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा सुन्दर झांकियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया । इस अवसर पर अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं, बीएचईएल और सीआईएसएफ कर्मियों तथा सर्वश्रेष्ठ प्लाटूंस एवं सर्वश्रेष्ठ प्लाटून कमांडर्स को भी सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में बीएचईएल लेडीज क्लब की संरक्षिका श्रीमती टी. सौम्या ने, पूर्व संरक्षिका श्रीमती सुलेखा झा के साथ, अनेकता में एकता के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे भी आकाश में छोड़े । इस अवसर पर महाप्रबन्कगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिजन तथा बड़ी संख्या में उपनगरीवासी मौजूद थे । मुख्य समारोह के पश्चात श्री मुरली तथा श्रीमती टी सौम्या ने, लेडीज क्लब की सदस्याओं एवं श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों के संग, मुख्य चिकित्सालय में भर्ती रोगियों के स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ, फल भी वितरित किये ।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...