20 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़भारत सबसे तीव्र गति के साथ उभरते हुए देश के रूप में...

भारत सबसे तीव्र गति के साथ उभरते हुए देश के रूप में अपनी छवि बनाने में सफल : रामानाथन

Published on

-ईडी ने किया पिपलानी परेड ग्राउंड में राष्ट्र्रीय ध्वजारोहण, सीआईएसएफ ने दी ईडी को सलामी

भोपाल

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एसएम रामनाथन, कार्यपालक निदेशक ने पिपलानी परेड ग्राउंड में राष्ट्र्रीय ध्वजारोहण किया । इस अवसर पर सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें सलामी दी । समारोह में विशेष रूप से लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती संगीता रामनाथन, बीके सिंह, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं अध्यक्ष, भेकनिस,अविनाश चन्द्रा, महाप्रबंधक (डब्ल्यूईएक्स एवं एमओडी) एवं उपाध्यक्ष, भेकनिस, एवं सांस्कृतिक सचिव, भेकनिस, सीआईएसएफ कमांडेंट हरीश कुमार साहू, सभी महाप्रबंधक-डीआरओ, भेकनिस-यूनियनों के सभी पदाधिकारीगण तथा क्लब की सभी उपाध्यक्षा भी मौजूद थीं ।

इस अवसर पर जन समुदाय को संबोधित करते हुए श्री रामनाथन ने 75वे गणतंत्र दिवस पर सभी को शुभकामनाएँ एवं बधाई देते हुए कहा कि भारत आज विश्व आर्थिक व्यवस्था में सबसे तीव्र गति के साथ उभरते हुए देश के रूप में अपनी छवि बनाने में सफल हुआ है । प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश के विभिन्न अन्य उद्योगों के साथ बीएचईएल को भी काफी प्रोत्साहन प्राप्त हुआ है और वर्ष 2024 हमारे लिए नई उम्मीदों और आशाओं के साथ शुरू हुआ है ।

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के सक्षम एवं कुशल नेतृत्व में बीएचईएल ने नए व्यापारिक क्षेत्रों में सफलता के साथ-साथ इंजीनियरिंग कंपनी के रूप में अपनी साख को और मजबूत किया है । उन्होंने भोपाल यूनिट के आर्डर बुक तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी भी साझा करते हुये कहा कि भोपाल यूनिट निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करते हुए एक नया मुकाम स्थापित करेगा । इसके पश्चात विभिन्न विभागों द्वारा विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में पुरस्कृत झाकियों का प्रदर्शन किया गया और विभिन्न सांस्कृतिक मंडलो द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई । विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा परेड तथा अन्य प्रस्तुतियॉं दी गई ।

सीआईएसएफ ने आंतकवाद से निपटने किया सैन्य बल का प्रदर्शन
सीआईएसएफ, भोपाल यूनिट द्वारा आतंकवाद से निपटने में सैन्य बल की सक्षम नीति और फायरबिंग के प्रदर्शन की सभी ने सराहना की । इस अवसर पर मानव संसाधन विभाग द्वारा सर्वश्रेष्ठ कार्यपालक, पर्यवेक्षक एवं कर्मकार पुरस्कार प्रदान किए गए ।

आभा कवि सम्मेलन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भेकनिस ने अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भी सांस्कृतिक भवन में आयोजन किया गया । बीके सिंह, महाप्रबंधक (मा.सं.) तथा अध्यक्ष, भेकनिस, अविनाश चन्द्रा, महाप्रबंधक (डब्ल्यूईएक्स एवं एमओडी) ने सभी कवियों का सम्मान करते हुए कहा कि लोगों की मांग पर इस लोकप्रिय आयोजन को पुन प्रारंभ किया गया है । कवि सम्मेलन में अजातशत्र, उदयपुर, सुदीप भोला, दिल्ली, हिमांशु बवंडर, मुम्बई, राम भदावर, इटावा, सुश्री सुमित्रा सरल, प्रतापगढ़, राजस्थान, अभय निर्भीक, कानपुर एवं कुमार चन्दन, बीएचईएल, भोपाल ने अपनी रचनाओं से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया ।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...