भोपाल
प्रतिनिधि यूनियन ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज यूनियन संबद्ध निफ्टू द्वारा परिचय मीटिंग में कार्यपालक निदेशक रामानाथन का स्वागत किया एवं कारखाना एवं कर्मचारी हित मे महत्वपूर्ण सुझाव दिए। मीटिंग में महाप्रबंधक बीके सिंह, अपर महाप्रबंधक आरिफ सिद्दकी भी शामिल थे। वार्ता के दौरान कंपनी एवं कर्मचारियों के विभीन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
यूनियन के महासचिव रामनारायण गिरी के नेतृत्व में अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार, केंद्रीय अध्यक्ष अख्तर खान,सचिव एवं मीडिया प्रभारी एवं संचालक थ्रिफ्ट सोसाइटी आशीष सोनी,थ्रिफ्ट संचालक राजमल बैरागी,उपाध्यक्ष धर्मेंद्र दहाट , विशाल वाणी ,वीरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश जसोदिया आदि ने कर्मचारियों का पक्ष रखा। श्री गिरी ने सर्वप्रथम शिफ्ट के टाइमिंग को परिवर्तित कर उसे 11 बजे तक खत्म करने के लिए चर्चा की जिस पर कार्यपालक निदेशक द्वारा जल्द ही शिफ्ट परिवर्तन का आश्वासन दिया है।
स्टाफ केंटिंग को शीघ्र चालू करने को कहा गया जिस पर कार्यपालक निदेशक द्वारा तुरंत ही स्वीकार करते हुए स्टाफ केंटिंग को शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए,अपोलो सेज हॉस्पिटल के इन्पेनलमेंट की फाइल ईडी ऑफिस में रूकी होने की बात पर उनके द्वारा बताया गया की साइबर अटैक के कारण कुछ दिक्कत आई थी जल्द से जल्द अपोलो सेज हॉस्पिटल कस्तूरबा हॉस्पिटल के पैनल में होगा इसके अलावा कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों में अनुकंपा नियुक्ति एवं वेलफेयर के तहत आने वाली समस्त प्रकार की सब्सिडी (जैसे कैंटीन, स्कूल, बस, अस्पताल आदि) उपहार, कपड़े एवं जूते इत्यादि एक बीएचईएल एक पॉलिसी के तहत देने, बदहाल टाऊनशिप एवं हॉस्पिटल की व्यवस्था सुधारने आदि को लेकर चर्चा किया।
नाइट अलाउंस का रिवीजन करने, स्वास्थ्य कर्मचारी सम्मान को दोबारा शुरू करने, महिलाओं के लिए चाइल्ड केयर लिव को अन्य सार्वजनिक उधोगों एवं भारत सरकार के महिला कर्मचारियों की तरह सवैतनिक करने की बात कही गई। टूर एडवांस एवं क्लेम समय पर प्रदान करने का आग्रह किया साथ ही भेल भोपाल के स्पोर्ट्स क्लब के सुधार हेतु चुनाव करवाने का निवेदन किया। मेडिकल स्टॉफ की भर्ती करने का आग्रह किया।
