13 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचांद पर हमेशा के लिए सो गया जापान का लैंडर, मरकर एक...

चांद पर हमेशा के लिए सो गया जापान का लैंडर, मरकर एक बार फिर हुआ था जिंदा, पूरा क‍िया मिशन

Published on

टोक्यो:

जापान का ऐतिहासिक स्लिम लैंडर कुछ दिनों पहले बिजली बनाने में सक्षम हो गया था। लेकिन अब वह एक बार फिर निष्क्रिय हो गया है। चंद्रमा लैंडर आने वाली अंधेरी रात के कारण बंद पड़ गया है। हालांकि इससे पहले वह अंतिम कुछ तस्वीरें और ढेर सारा वैज्ञानिक डेटा देने में कामयाब रहा। जापान के लैंडर का नाम स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून (SLIM) है, जिसने 19 जनवरी को चंद्रमा के शिओली क्रेटर के किनारे पर अपनी सटीक लैंडिंग की थी।

उतरने के दौरान इसके इंजन में कुछ खराबी आ गई। लेकिन फिर भी यह चांद पर सफल लैंडिंग में कामयाब रहा। लेकिन लैंडिंग के दौरान यह उल्टा हो गया। इस कारण इसके सोलर सेल सूर्य से विपरीत दिशा में हो गए। इस कारण इसके सोलर पैनल बिजली बनाने में कामयाब नहीं हुए। कुछ घंटे यह रिजर्व बैट्री पर चला और फिर बंद हो गया। 10 दिन बाद स्लिम के सोलर पैनल पर सूर्य की रोशनी पड़ी। इस कारण एक बार फिर यह जाग गया।

जापान ने पोस्ट की आखिरी तस्वीर
SLIM का संचालन करने वाली जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने अंतरिक्ष यान के मल्टी-बैंड कैमरा (MBC) के साथ पास की चंद्र सतह को स्कैन किया। गैर-लाभकारी प्लैनेटरी सोसायटी के मुताबिक MBC को परावर्तित सूर्य के प्रकाश का विश्लेषण करके ओलिविन और अन्य खनिजों को खोजने के लिए डिजाइन किया गया है। जापानी स्पेस एजेंसी की ओर से स्लिम के नेविगेशन कैमरे की ओर से ली गई एक आखिरी तस्वीर पोस्ट की गई। स्पेस एजेंसी ने बताया कि अंतरिक्ष यान अब निष्क्रिय हो चुका है।

क्या फिर जागेगा चंद्रमा मिशन?
एक बार फिर से संभवतः SLIM को जगाने के लिए JAXA को लगभग 14.5 दिन का इंतजार करना होगा। अगला चंद्र दिवस 15 फरवरी के आसपास शुरू होगा। इस दौरान अनुकूल तापमान की स्थिति की प्रतीक्षा करनी होगी। हालांकि अभी SLIM के सामने एक बड़ी मुश्किल है। उसके इलेक्ट्रॉनिक्स को शून्य से माइनस 208 डिग्री फारेनहाइट के तापमान का सामना करना होगा। ऐसे में संभव है कि वह अगली बार न उठे। SLIM जागे या न जागे, लेकिन अंतरिक्ष यान ने सटीक लैंडिंग करके अपना मिशन पूरा कर लिया है।

Latest articles

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

More like this

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटकों ने...