भोपाल
भेल लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा श्रीमती संगीता रामनाथन ने क्लब द्वारा संचालित कल्चरल, वोकेशनल, ब्लू कम्प्यूटर, स्किल, कामगार, टेक्नीकल, वेलफेयर, मसाला एवं वाटिका सेंटरों का अवलोकन किया । इस अवसर पर लेडीज़ क्लब की सभी उपाध्यक्ष एवं प्रबंधक कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे । इस दौरान सेंटर के प्रबंधकों ने क्लब की अध्यक्षा को संस्था में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी ।
असहाय गरीबों को कंबल वितरण
वंदनम कल्याण एवं विकास समिति ने गरीबों को कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया जिसमें असहाय गरीबों को कंबल वितरण किया गया इस कार्यक्रम में श्रीमती सीता देवी श्रीवास्तव प्रदीप श्रीवास्तव अध्यक्ष सुभाष चंद्र सक्सेना एवं पूजा सक्सेना ने अपने हाथों से कंबल वितरण किया।
कोकता में बनेगी पुलिस चौकी
गत दिवस मंत्री कृष्णा गौर ने कोकता ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस चौकी बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। ट्रांसपोर्टरों द्वारा लम्बे समय से मांग की जा रही थी। ट्रांसपोर्टरों ने बताया पुलिस चौकी नहीं होने से आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। बाहर से आने वाले वाहनों के टायर, डीजल व बैटरी तक चोरी हो रही है। इस मौके पर ट्रांसपोर्टर अजय शर्मा, सतीश शर्मा, दिनेश गुर्जर, ब्रजेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
