14.8 C
London
Monday, June 8, 2026
Homeराज्यकौन है मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी जिसे मुंबई से गिरफ्तार कर गुजरात...

कौन है मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी जिसे मुंबई से गिरफ्तार कर गुजरात ले गई पुलिस

Published on

नई दिल्ली,

गुजरात के जूनागढ़ में भड़काऊ भाषण देने के मामले में गुजरात पुलिस ने रविवार को मुंबई के रहने वाले इस्लामिक उपदेशक मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी को गिरफ्तार कर लिया है और रविवार देर रात मौलाना को 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई से जूनागढ़ ले आई है. अब हम आपको मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी कौन हैं, जिसकी तत्काल रिहाई के लिए हजारों लोग पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए. जानिए…

कौन है मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी
एक्स (ट्विटर प्रोफाइल) के अनुसार, मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी खुद को एक इस्लामी रिसर्च स्कॉलर बताता है. वो जामिया रियाजुल जन्नाह, अल-अमान एजुकेशन एंड वेलफेयर ट्रस्ट और दारुल अमान के संस्थापक भी है. मौलाना ने काहिरा की अल अजहर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. मौलाना मुफ्ती को कई सामाजिक और धार्मिक एक्टिविटी में सक्रिय भूमिका में देखा जाता है. सोशल मीडिया पर उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है. साथ ही वो इस्लामी छात्रों को भी धर्म की तालीम देता रहता है. अजहरी अक्सर अपने भड़काऊ भाषणों की वजह से सुर्खियों में रहता है.

इस वजह से पुलिस ने किया गिरफ्तार
मौलाना सलमान अजहरी ने 31 जनवरी को गुजरात के जूनागढ़ के सेक्शन बी इलाके में एक कार्यक्रम में आपत्तिजनक भाषण दिया था. इसी भाषण की स्पीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल हुई थी. इसके बाद पुलिस ने कार्यक्रम 2 आयोजकों और मौलाना के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 सी, 502 (2), 188 और 114 के तहत मामला दर्ज किया था. इसी आधार पर दोनों आयोजकों, मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है.

‘नशा मुक्ति की जागरूकता के लिए मांगी थी कार्यक्रम की मंजूरी’
पुलिस के अनुसार, आयोजकों ने इस कार्यक्रम की मंजूरी ये कहते हुए मांगी थी कि अजहरी लोगों को धर्म और नशा मुक्ति के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए संबोधित करेंगे. पर उन्होंने अपने संबोधन के दौरान भड़काऊ बातों का इस्तेमाल किया था, जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसके लिए आयोजकों और मौलाना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने भीड़ पर दर्ज की FIR
रविवार को मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी को गुजरात पुलिस द्वारा मुंबई से गिरफ्तार कर घाटकोपर पुलिस स्टेशन में रखा गया था. इसके बाद मौलाना के हजारों समर्थकों ने उनकी तत्काल रिहाई की मांग करते हुए पुलिस स्टेशन को घेर लिया था. इसके बाद पुलिस ने हल्के बल का उपयोग करते हुए भीड़ को तितर-बितर कर दिया. रविवार को थाने के बाहर इकट्ठी हुई भीड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस के अनुसार, इस्लामिक उपदेशक मौलाना सलमान अजहरी को गिरफ्तार किया जाने के घाटकोपर पुलिस स्टेशन के बाहर उनकी तत्काल रिहाई को लेकर जमा हुई भीड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. भीड़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 332, 333, 341, 336 और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन ने भरा नामांकन, बोलीं- कांग्रेस एकजुट, हम जरूर जीतेंगे: दिग्विजय समर्थक ज्ञानचंदानी ने पार्टी से इस्तीफा दिया

विजयवर्गीय बोले- विकास चाहने वाले हमारा साथ देंगे भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट...

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

टीएमसी नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, स्पेशल टास्क फोर्स ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा

कोलकाता। बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में तृणमूल के प्रत्याशी रहे जहांगीर...

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटकों ने...

More like this

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

पंजाब में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को जन आंदोलन बनाने पर जोर, तीन विधानसभा क्षेत्रों में हुई समीक्षा बैठकें

पंजाब। पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘युद्ध...