भोपाल
गोविंदपुरा मार्केट के पीछे डी-सेक्टर में आवारा कुत्तों का आतंक है। आये दिन लोग इनके शिकार हो रहे है। खासबा यह है कि यहां कई भेल के आवास खन्डहर हो गये हैं। उन्हीं खन्डहरों में यह आशियाना बना लेते है। यह आवारा कुत्ते रात के समय पैदल यात्री एवं दो पहिया वाहन चालकों के पीछे दौड़ लगाते है और उन्हें अपना शिकार बना लेते हैं पिछले वर्ष चार-पांच घटनायें घटित हो चुकी है। इंटक के श्रमिक नेता भगवानदास पाटिल का कहना है कि वह खुद एक बच्चे को काटने पर जय प्रकाश – अस्पताल ले गये थे । जहां 4 रेबिज के इंजेक्शन लगवाएं । उन्होंने नगर निगम को चाहिए कि वह इसको लेकर लगातार अभियान चलाया जाना चाहिए।
