20.8 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल के मेनेजर को कारखाने से 4 बंडल कॉपर ले जाते सीआईएसएफ...

बीएचईएल के मेनेजर को कारखाने से 4 बंडल कॉपर ले जाते सीआईएसएफ ने दबोचा

Published on

– ईडी ने किया मेनेजर को सस्पेंड

भोपाल

यूं तो बीएचईएल भोपाल कारखाने में कॉपर चोरी की घटनायें होना कोई नई बात नहीं है । लंबे समय से यह सिलसिला जारी है लेकिन पिछली चोरी की घटनाओं में या तो कर्मचारी पकड़ाया है या फिर ठेका श्रमिक लेकिन शुक्रवार को इस मामले में एक भेल का अफसर पकड़ाया है इसको लेकर कारखाने में हड़कंप मचा हुआ है । खासबात यह है कि मेनेजर स्तर के अफसर को बचाने के लिये भेल के कुछ अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गये । इसको लेकर कारखाने में चर्चाओं का बाजार गर्म है । फिलहाल भेल के ईडी ने तत्काल प्रभाव से शनिवार को मेनेजर को सस्पेंड कर दिया ।

सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार शाम 6.30 बजे भेल कारखाने के गेट नंबर 6 पर जब ब्लॉक नबंर 4 स्वीचगियर विभाग के एक मेनेजर बाहर जा रहे थे तब ही सीआईएसएफ के अमले ने चार पहिया वाहन की जब जांच की तब पता चला की कार की अगली सीट और पिछली सीट के नीचे 4 बंडल कॉपर के रखे हुये हैं । सीआईएसएफ के जवानों ने इसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी ।

सूचना मिलते ही सीआईएसएफ और प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे । 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी मामला संबंधित पुलिस थाने को नहीं सौंपा है । इस संबंध में भेल प्रवक्ता कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। सूत्र यह भी बताते हैं कि जब सीआईएसएफ कारखाने के ब्लॉक नंबर 4 स्टोर की जांच की तो वहां भी काफी हेराफेरी मिली है । इधर के कार्यपालक निदेशक एसएम रामानाथन ने तत्काल प्रभाव से मेनेजर को सस्पेंड कर जांच शुरू करवा दी है ।

सालों बाद ईडी दरबार लगा
भेल भोपाल यूनिट में शनिवार को ईडी दरबार लगाया गया । भेल के कार्यपालक निदेशक एसएम रामानाथन ने कर्मचारियों की समस्याऐं सुनी उन्होंने पीड़ित लोगों को भरोसा दिलाया है कि उनकी समस्याओं का जल्द निराकरण होगा । इस आयोजन में करीब 15 पीड़ित पहुंचे । ज्यादातर बीएचईएल के मृतक कर्मचारियों की विधवा अपनी समस्याओं को लेकर दरबार में पहुंचे थे ।ईडी के अलावा महाप्रबंधकगण बीके सिंह, जीपी बघेल,कस्तूरबा अस्पताल की सीएमओ डॉ. अल्पना तिवारी,नगर प्रशासक टीयू सिंह अगला दरबार अगले शनिवार को लगेगा ।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...