भोपाल
एमकेएन स्पोर्ट्स अकैडमी एवं जिला सॉफ्टबाल संघ के संयुक्त तत्वाधान में 36 वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर सॉफ्टबॉल (बालक एवं बालिका) प्रतियोगिता का आयोजन सीआईएसफ खेल मैदान सिक्योरिटी लाइन गोविंदपुरा में प्रारंभ किया गया । इसके समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसएम रामनाथन कार्यपालक निदेशक बीएचईएल भोपाल थे।
विशेष अतिथि आरपी सिंह पूर्व कार्यपालक निदेशक बीएचईएल हैदराबाद ,श्रीकांत थोराट कोषाध्यक्ष भारतीय सॉफ्टबॉल संघ, प्रवीण अनावकर सचिव मध्य प्रदेश सॉफ्टबॉल संघ, अशोक वाणी सदस्य महापौर परिषद नगर निगम भोपाल, एम रवि एडवोकेट सांसद प्रतिनिधि, सीजे जायसन प्रभारी स्कूल शिक्षा खेल विभाग, सविता पारखे अंतरराष्ट्र्रीय खिलाड़ी,पंकज जैन खेल अधिकारी एलएनसीटी भोपाल आदि मौजूद थे।——————————————
बीएचईएल के विक्रम स्कूल में विदाई समारोह
भेल विक्रम हायर सेकंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य राजेश वर्मा, वरिष्ठ शिक्षिका नरेंदर कौर विरदी ने दीप प्रज्वलन कर किया। समारोह में कक्षा 11वीं के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी तो 12वीं के विद्यार्थियों ने रैंप वॉक किया। मिस्टर विक्रम किशन स्वर्णकार और मिस विक्रम न्यासा व्यास चुनी गईं। प्राचार्य राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि यह समय स्कूल की यादों को आजीवन संजोय रखने का है। हमारे बच्चे कभी स्कूल से विदा नहीं होते, वो पूर्व छात्र के रूप में हमेशा स्कूल से जुड़े रहते हैं।
————————————-
मंदिर का स्थापना दिवस 14 को
बर्फानी धाम शिव शक्ति दुर्गा मंदिर साहू मोहल्ला अर्जुन चौक आनंद नगर में वसंत पंचमी का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। 14 फरवरी को बर्फानी धाम शिव शक्ति दुर्गा मंदिर का 24वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर सरस्वती मूर्ति पूजन, भगवती माता शिव शक्ति दुर्गा पूजन, आरती, हवन और पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से भजन गायक रोहित गुप्ता द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन नवयुवक मंडल साहू समाज आनंद नगर इकाई द्वारा किया जाएगा।
