भोपाल
वसंत पंचमी के पावन अवसर पर बिहार सांस्कृतिक परिषद एवं सरस्वती मंदिर समिति द्वारा भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजक सतेन्द्र कुमार ने बताया कि वसंत पंचमी अर्थात माघ शुक्ल पक्ष पंचमी को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ सरस्वती पूजनोत्सव का 65 वां आयोजन धूम धाम से बिहार सांस्कृतिक परिषद् द्वारा बुधवार को माँ सरस्वती देवी प्रांगण, ई सेक्टर, बरखेडा, भेल, में आयोजित किया जायेगा। माँ सरस्वती पूजनोत्सव के प्रमुख कार्यक्रम प्रात: 9.00 से पूजा एवं हवन प्रात: 10.00 बजे महाआरती उपरांत महाप्रसाद वितरण एवं नि:शुल्क मेडिकल होमियोपैथिक औषधि वितरण एवं एलोपैथिक डेंटल कैम्प, नेत्र जांच दोपहर 12.00 – 06.00 बजे तक भोजपुरी, मगही, मैथली एवं हिंदी सुरमई भजनों एवं लोकगीतों की प्रस्तुतियां मुंगेर बिहार के प्रसिद्ध गायक अमर ज्योति अनुज द्वारा एवं शिक्षा संस्कार आचार्य मनोज पाठक द्वारा12.30 बजे से प्रभु इच्छा तक विशाल भंडारा होगा । इस अवसर पर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, राज्य शासन एवं पुलिस प्रशासन के प्रमुख अधिकारी, बीएचईएल के उच्च अधिकारी, शहर के गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु एवं भक्तजन शामिल होंगे।
