15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के नरेला में केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, 3 लोगो...

दिल्ली के नरेला में केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, 3 लोगो की दर्दनाक मौत, डरा रहा वीडियो दिल्ली के नरेला में केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, 3 लोगो की दर्दनाक मौत, डरा रहा वीडियो

Published on

दिल्ली:

दिल्ली में नरेला के अलीपुर इलाके में केमिकल फैक्टरी में आज शाम भीषण आग लग गई। फैक्टरी से सटे घर होने के कारण अफरा तफरी का माहौल बन गया था। हादसे में लाखों का सामान जल गया। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इसकी पुष्टि फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने की है। पुलिस मामला दर्ज करके आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को शाम 5 बजकर 25 मिनट पर एच ब्लॉक दयाल मार्किट अलीपुर स्थित केमिकल फैक्टरी में आग लगने की कॉल मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घरों से सटे इस फैक्टरी में लगी आग से सटे घरों की दीवारे भी जलने लगी थी। जिसके कारण उनमें भी आग लगने का खतरा मंडराने लगा था।

दमकल की 22 गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर आग पर घरों की छत और नीचे से आग पर करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। घरों में रहने वाले परिवार वालों को पुलिस ने आग लगने से पहले ही घर से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया था। जबकि फैक्टरी से निकलने वाला धुंआ सटे घरों में भी घुस गया था। आग लगने के कारण फैक्टरी पूरी तरह से जर्जर हो गई है।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...