भोपाल
गोविंदपुरा क्षेत्र की विधायक व राज्य मंत्री कृष्णा गौर अपने क्षेत्र में लोक सभा चुनाव से पूर्व विकास कार्य कराने में पीछे दिखाई नहीं दे रही हैं । वह 5 कालोनियों के रहवासियों की समस्याओं को जानने के लिये पहुंची। इस दौरान उन्होंने कुछ भूमि पूजन भी किये । उन्होंने कालोनियों के रहवासियों को भरोसा दिलाया कि किरण नगर फेस- 1 एवं 2, भवानी कैम्पस फेस-2 और ऋषि नगर कॉलोनियों में अब जल भराव की समस्या नहीं रहेगी। जल भराव की समस्या से निदान के लिये किरण नगर से झील नगर तक आरसीसी नाली निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने नाली निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया ।
उन्होंने कहा कि 25 लाख रुपये लागत से आरसीसी नाली निर्माण हो जाने से कई कॉलोनियों के रहवासियों को जल भराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने अमृत एनक्लेब नाले पर 20 लाख रुपये लागत की रिटेनिंग वॉल बनाने, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौर ने कंचन नगर से अमरावदखुर्द को जोड़ने वाली सड़क के कंचन नगर चौराहे से पूर्वांचल बीडीए कॉलोनी तक डेढ़ किलोमीटर की सड़क पर डिवाइडर बनाने और इसी क्षेत्र में ग्रीन वैली एक्सटेंशन में 14 लाख रुपये लागत की सीसी रोड का भी भूमि-पूजन किया। उन्होंने बताया कि कंचन नगर चौराहे से बीडीए कॉलोनी तक सड़क अब 50 फीट चौड़ी है। इस पर डिवाइडर बनने से आवागमन व्यवस्थित हो सकेगा।
