भोपाल
समाज सदैव अच्छे कार्यों का सम्मान अवश्य करता है ,देर हो सकती पर अनदेखी नही होती”,उक्त विचार वरिष्ठ पत्रकार एवं माधवराव सप्रे स्मृति समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान के संस्थापक निदेशक पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर ने बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल में युवा संसद के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित करते हुए व्यक्त किए ।
बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा युवा संसद के विजयी प्रतिभागियों का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जिसमें सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पद्मश्री विजय श्रीधर जी का प्राचार्य डा संजय जैन एवं विशेष अतिथि मानव अधिकार आयोग के रजिस्ट्रार नवनीत गोधा जी का विभागाध्यक्ष डा गरिमा जाऊलकर ने शाल श्रीफल एवं पौधा गमला से स्वागत एवं सम्मान किया.
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में श्रीधर जी ने कहा कि ‘समाज सदैव अच्छे कार्यों सम्मान अवश्य करता है ,देर हो सकती है पर अनदेखी नहीं होती ,इसलिए युवाओं को प्रतिदिन निस्वार्थ भाव से कम से कम एक अच्छे कार्य करने की आदत डालना चाहिए’, आपने महात्मा गाँधी ,आचार्य बिनोबा भावे ,जयप्रकाश नारायण के जीवन चरित्र के प्रसंगों का हवाला देते हुए युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने हेतु आव्हान किया.विशेष अतिथि श्री गोधा ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई दने के साथ सभी सहभागिता करने वाले प्रतिभागियों को भविष्य में विजयी होने के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘मानव जीवन में सफलता से अधिक महत्व प्रयासों का होता हैं, इसलिए विद्यार्थी जीवन की सार्थकता रचनात्मक कार्यों से जुडने पर अधिक होती है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए डा अनुपमा यादव ने बताया कि सत्र2018-19 .2019-20 एवं 2021-22 की युवा संसद के 74 प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए है 2018-19 मे महाविद्यालय ने विश्वविद्यालयीन/महाविद्यालयीन स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसमें 15000 की धनराशि शील्ड ट्रॉफी महाविद्यालय को प्रदान की गई । 2019-20 में महाविद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 10 हज़ार की धन राशि एवं ट्रॉफी पुरस्कार रूप में प्राप्त की 2021-22 में महाविद्यालय ने पुनः द्वितीय स्थान प्रतियोगिता में प्राप्त किया और 10,000 की धनराशि एवं ट्रॉफी प्राप्त की है ।अंत मे आभार विभागाध्यक्ष डा गरिमा जाऊलकर ने व्यक्त किया ।
