भोपाल
महाराष्ट्रीयन कुणबी पाटिल समाज के संगठन मंत्री विजेंद्र पाटील ने बताया कि कुणबी पाटिल समाज सेवा समिति मध्य प्रदेश द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर विशाल मंच लगाकर रैलियों को पुरस्कृत कर सम्मान किया समाज के सदस्य द्वारा विधि विधान से विशेष पूजा अर्चना कर महिला पुरूष एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया । ढोल ताशे घोड़े के साथ भगवा ध्वज हाथ में लिए बड़ी संख्या में शिवाजी चौक पर रैलियों का समापन हुआ।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मेजर जनरल श्याम शंकर श्रीवास्तव के साथ जिला महामंत्री चेतन साहू श्रमिक संगठन के जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में आकर्षक सजी घोड़ों की बग्गी पर बैठे शिवाजी महाराज का रूप धरे योद्धाओं ने लोगों को आकर्षित किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व समाज के युवा सदस्यों ने किया । इस अवसर पर अध्यक्ष प्रकाश आधार पाटिल, उपाध्यक्ष विश्वास पाटिल, राजू पाटिल सचिव समाधान दिलीप पाटिल,कोषाध्यक्ष दीपक निंबा पाटील, , प्रचारमंत्री त्र्यंबक पाटिल, पन्नालाल पाटिल, पुंडलिक पाटिल विनोद गणेश पाटील एवं समिति सदस्य उपस्थित थे।
