18.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने Article 370 की टैक्स फ्री,...

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने Article 370 की टैक्स फ्री, बोले- फिल्म जरूर देखें

Published on

भोपाल,

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की पिछले दिनों फिल्म ‘आर्टिकल 370’ थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा स्टार्ट मिला. या यूं कहें कि फिल्म ने पहले ही सप्ताह में 35 करोड़ से अधिक की कमाई की. अब यह 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है. यह फिल्म जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के ऐतिहासिक फैसले पर आधारित है.

मुख्यमंत्री की लोगों से अपील
अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म के माध्यम से देश जम्मू-कश्मीर में धारा-370 हटने के पूर्व और उसके पश्चात आए ऐतिहासिक परिवर्तन को नजदीक से जान सकेगा. ऐसे में मैं हर व्यक्ति से अपील करना चाहता हूं कि वो थिएटर जाकर इश फिल्म को जरूर देखे.

बता दें कि यामी गौतम ने इस फिल्म में काफी दमदार एक्टिंग की है. प्रेग्नेंसी में होने के बावजूद उन्होंने फिल्म में गन चलाई है, एक्शन किया है, जिसका कमाई के मामले में खूब फायदा मिला है. पर कुछ लोगों ने इसे ‘प्रोपेगेंडा’ फिल्म बताया, जिसका जवाब यामी की को-स्टार प्रियामणि ने खुलकर दिया.

प्रियामणि ने कही थी ये बात
न्यूज 18 के साथ एक बातचीत में प्रियामणि ने ‘आर्टिकल 370’ बनाने के पीछे मेकर्स का इरादा बताया. उन्होंने कहा, ‘कुछ लोग कहेंगे कि ‘इससे अवेयरनेस फैल रही है. लोगों को ये कहानियां पता चलनी चाहिए.’ और एक तबका हमेशा रहेगा जो कहेगा कि ‘ये पूरी तरह प्रोपेगेंडा है.’ जब हमने ये फिल्म पकड़ी या हमने तय किया कि हम ये फिल्म कर रहे हैं, तो मेरे हिसाब से हम लोगों को ये बताना चाहते थे कि ‘सुनिए इतिहास में ऐसा कुछ भी हुआ है बहुत लोगों को इसके बारे में पता नहीं है.’

प्रियामणि ने आगे कहा, ‘मुझे यकीन है कि लोगों को इसके बारे में पता भी रहा होगा मगर उन्हें ये नहीं पता रहा होगा कि इसके लिए (आर्टिकल 370 हटाने के लिए) लोगों ने क्या कुछ झेला है. जनरली, जब आप ऐसा कोई मिशन प्लान करते हैं तो कैजुअल्टी होने का खतरा रहता है. लेकिन मुझे गर्व है कि ये एक ऐसा मिशन था जिसमें किसी की जान नहीं गई और इसे कामयाबी के साथ पूरा किया गया. बहुत लोगों को इसके बारे में पता नहीं था क्योंकि ये एक सीक्रेट मिशन था.’

Latest articles

मानहानि मामले में सीएम भगवंत मान को झटका: मानसा कोर्ट ने 1 मई को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का दिया आदेश

मानसा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मानसा...

पंजाब में स्व-जनगणना का आगाज, पोर्टल पर खुद जानकारी भर सकेंगे नागरिक : मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़। पंजाब में जनगणना-2027 की तैयारियों के सिलसिले में 30 अप्रैल से स्व-जनगणना (Self-Enumeration)...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

More like this

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार किसान को कुचला: बहू को छोड़कर लौट रहे अधेड़ की मौके पर मौत, आरोपी चालक फरार

भोपाल। राजधानी के खजूरी सड़क थाना इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार का...